लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

Joshimath Is Sinking: कहां से आ रहा है जोशीमठ में पानी, अभी रहस्य तक नहीं पहुंच पाए वैज्ञानिक, पढ़ें ये अपडेट

आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 28 Jan 2023 11:10 AM IST
जोशीमठ
1 of 5

जोशीमठ भू-धंसाव के हर पहलू की जांच पड़ताल बारीकी से कर रहे वैज्ञानिकों के लिए जेपी कालोनी के पिछले हिस्से से निकल रहा पानी अभी भी रहस्य बना हुआ है। आठ टीमों ने जो प्राथमिक रिपोर्ट राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(एनडीएमए) को सौंपी है, उसमें लगातार रिस रहे पानी के स्रोत के प्रति अनभिज्ञता जताई गई है। अभी विस्तृत अध्ययन जारी है।

जोशीमठ की जमीन धंसने के साथ ही यहां जेपी कालोनी के पास से पिछले 25 दिनों में 02 करोड़ 21 लाख 40 हजार लीटर से अधिक पानी निकल चुका है। इतना पानी किसी बड़ी झील के बराबर माना जा रहा है। जोशीमठ के अध्ययन में भू-धंसाव के साथ ही इस पानी का भी खास कनेक्शन तो माना जा रहा है लेकिन वैज्ञानिकों की पहली जांच रिपोर्ट के बावजूद यह रहस्य बरकरार है।

जेपी कालोनी के पीछे आ रहे इस पानी के सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी(एनआईएच) रुड़की ले चुका है। आईआईटी और वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक यहां की जमीन की जियो फिजिकल और जियो टेक्निकल जांच में जुटे हुए हैं।

जोशीमठ
2 of 5
विज्ञापन

इसके अलावा सीबीआरआई, आईआईआरएस, जीएसआई, सीजीडब्ल्यूडी, एनजीआरआई हैदराबाद के वैज्ञानिक भी जोशीमठ के अध्ययन में लगे हुए हैं। सभी आठ वैज्ञानिक संस्थानों की टीमों ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट एनडीएमए को भेजी है, जिसमें यह पता नहीं चल पाया कि पानी कहां से आ रहा है।

विज्ञापन
घरों में पड़ी दरारें
3 of 5

जेपी कालोनी के पीछे निकल रहे पानी को लेकर वैज्ञानिक अभी कयासबाजी में ही लगे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने राज्य सरकार को बताया है कि यहां कोई पानी का स्त्रोत होना मुश्किल है। इसके बजाए ऐसा लग रहा है कि जमीन के नीचे किसी जगह पर काफी पानी एकत्र हो गया है, जो कि अब एक जगह से बाहर निकल रहा है।

जोशीमठ
4 of 5
विज्ञापन

अब तक कितना निकला पानी

तिथि-                   रिसाव   (लीटर प्रति मिनट)

3 जनवरी                 550

4 जनवरी                 550

5 जनवरी                 550

6 जनवरी                 540

7 जनवरी                  500

8 जनवरी                   400

9 जनवरी                    300

10 जनवरी                   250

11 जनवरी                    245

12 जनवरी                     200

13 जनवरी                     177

14 जनवरी                     240

15 जनवरी                    240

16 जनवरी                    163

17 जनवरी                     150

18 जनवरी                     123

19 जनवरी                     100

20 जनवरी                    150

21 जनवरी                      250

22 जनवरी                       136

23 जनवरी                      136

24 जनवरी                       180

25 जनवरी                       182

26 जनवरी                      180

27 जनवरी                        171

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: खिलाड़ियों के 4% आरक्षण के अध्यादेश को मिली मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता को मिलेगा ये तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ
5 of 5
विज्ञापन
वैज्ञानिकों के अब तक के अध्ययन में यह पता नहीं चल पाया है कि पानी कहां से आ रहा है। प्राथमिक रिपोर्ट में भी इसका जिक्र नहीं है। अभी अध्ययन चल रहा है। विस्तृत रिपोर्ट में इसके बारे में तस्वीर स्पष्ट होगी। - डॉ. रंजीत सिन्हा, सचिव, आपदा प्रबंधन, उत्तराखंड
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;