आज कोई शादी या पार्टी ऐसी नहीं है जो इस टॉप सिंगर के गानों के बिना पूरी हो जाए। करोड़ों लोग इनकी अदा और मदहोश कर देने वाली आवाज के कायल हैं। लेकिन इनके बारे में यह बात जानकर आप मिसाल देना शुरू कर देंगे।
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ के गानों पर आज पूरी दुनिया झूमती है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने की उनकी ये डगर बेहद पथरीली है। नेहा की स्कूलिंग उत्तराखंड के ऋषिकेश से हुई है।
जिस स्कूल में वो पढ़ती थी उसके बाहर उनके पापा समोसा बेचते थे। उन्होंने यह बात खुद एक रियलिटी शो के दौरान बताई थी। वो कहती हैं कि अपने पापा के आदर्शों और अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने यह मुकाम पाया है।
नेहा ने 4 साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था। देवी जागरण में गाकर नेहा ने खुद की आवाज को निखारा है। 2006 में उन्होंने इंडियन आइडल के दूसरे सीजन के लिए ऑडिशन दिया और क्वालिफाई कर दिया। उसके बाद नेहा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
नेहा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि इस बात के लिए स्कूल में बच्चे उन्हें चिढ़ाते भी थे, लेकिन नेहा ने कभी अपना मनोबल नहीं गिरने दिया।