किसानों के दिल्ली कूच से हरियाणा में यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित है। हरियाणा से सटे राज्यों की सीमा पर जाम की स्थिति है। खासकर पंजाब और हरियाणा बॉर्डर ज्यादा प्रभावित हैं। यहां पर पुलिस का सख्त पहरा है तो दूसरी ओर किसानों का भारी जमावड़ा है। जगह-जगह सड़कें बैरिकेड्स और पत्थर से रोकी गईं हैं। कुछ जगह प्रशासन ने सड़कोंं को खोद भी दिया है। ऐसे में पंजाब और हरियाणा पुलिस ने आम लोगों को यात्रा से बचने की सलाह दी है और साथ ही एक एडवाइजरी भी जारी की है।