कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में डटे किसानों को आम लोगों के साथ ही अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से भी खूब समर्थन मिल रहा है। पंजाबी गायक गीतों के जरिए किसानों का जोश बढ़ा रहे हैं। वहीं दिल्ली मोर्चे में जाकर लंगर सेवा में भी जुटे हैं। यह उनकी अपील का ही असर है कि विदेशों में बैठे पंजाबियों को समर्थन भी किसान आंदोलन को मिल रहा है। कलाकारों का कहना है कि वह भी किसान के बेटे हैं। अगर किसान दुखी है, तो पंजाबी कैसे खुश रह सकते हैं।