चंडीगढ़ के पास नयागांव में मां ने अपनी ही सिर्फ तीन दिन की नवजात बच्ची को गड्ढा खोदकर जमीन में दफना दिया। जब पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने उसे जमीन से निकालकर अस्पताल में दाखिल करवा दिया। सोमवार को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी महिला की पहचान अनीता रानी निवासी गांव करोरां के रूप में हुई है। आरोपी महिला की डिलीवरी घर पर ही हुई थी और वह अवसाद (डिप्रेशन) की शिकार बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला ने शुक्रवार को एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची बड़ी होकर परिवार का नाम रोशन करती, इससे पहले ही उसकी मां ने उसे जिंदा ही जमीन में दफना दिया। जब उसका पति राजकुमार अपने काम से घर लौटा तो उसे अपनी नवजात बच्ची घर पर नहीं मिली।