करनाल से मुख्यमंत्री के चहेते संजय भाटिया ने सूबे में सबसे ज्यादा वोट मार्जिन 656142 के अंतर से जीते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में 911594 मत हासिल कर हरियाणा में नया रिकॉर्ड कायम किया है। भाटिया के प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 255442 वोट मिले। सोनीपत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना गढ़ नहीं बचा पाए। भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र कौशिक ने उन्हें 164864 वोटों से हराया। उधर, उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा भी रोहतक सीट पर कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा से हार गए।