गहरे तलाब, नदी या समुंद्र के किनारे बैठकर और तैरती मछलियों को देखकर एक अलग तरह का सुकुन मिलता है। हम में से ऐसे बहुत लोग होंगे, जिन्हें ये बेहद पसंद होगा। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि समुंद्र के किनारे मछली की शक्ल में आपका सामना मौत से भी हो सकता है। दुनिया में कई सारे जहरीले जीव-जंतु पाए जाते हैं। इनमें से कई ऐसे भी जीव-जंतु होते हैं जो इतने ज्यादा जहरीले होते हैं की वह पल भर में आपकी जान ले सकते हैं। कुछ इसी तरह है स्टोन फिश। यह जहरीला मछली मकर रेखा के आपसपास समुंद्र में पाई जाती है।