Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 की शुरू हुई डिलीवरी, जानें सबसे ज्यादा बिकनेवाली हैचबैक कार की खासियतें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 27 Feb 2021 01:46 PM IST
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने अपनी नई 2021 Swift Facelift (स्विफ्ट फेसलिफ्ट) हैचबैक की भारत में डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय मॉडल को नए अवतार में इसी हफ्ते लॉन्च किया है। यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार है। नई 2021 Maruti Swift फेसलिफ्ट को 5 वेरिएंटस में लॉन्च किया गया है। जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये से लेकर 8.41 लाख रुपये तक रखी गई है। नई कार को सालाना अपडेट्स के साथ ही कई बदलावों के साथ पेश किया गया है। नई स्विफ्ट 2021 में नया इंजन, कई सारे नए फीचर्स और नई कलर स्कीम मिलती है।