{"_id":"600e7d44ec99de5c8e650124","slug":"maruti-suzuki-best-selling-car-2020-best-selling-maruti-car-2020-maruti-suzuki-swift-sales-figures-know-maruti-swift-specifications-and-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti \u0915\u0940 \u0907\u0938 \u0915\u093e\u0930 \u0915\u093e \u091c\u0932\u0935\u093e \u092c\u0930\u0915\u0930\u093e\u0930, 2020 \u0915\u0940 \u0938\u092c\u0938\u0947 \u091c\u094d\u092f\u093e\u0926\u093e \u092c\u093f\u0915\u0928\u0947\u0935\u093e\u0932\u0940 \u0915\u093e\u0930, \u092f\u0941\u0935\u093e\u0913\u0902 \u0915\u0947 \u0938\u093f\u0930 \u091a\u0922\u093c\u093e \u091c\u093e\u0926\u0942","category":{"title":"Auto News","title_hn":"\u0911\u091f\u094b \u0928\u094d\u092f\u0942\u091c\u093c","slug":"auto-news"}}
Maruti की इस कार का जलवा बरकरार, 2020 की सबसे ज्यादा बिकनेवाली कार, युवाओं के सिर चढ़ा जादू
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by:
अमर शर्मा Updated Mon, 25 Jan 2021 04:24 PM IST
Maruti Suzuki Swift
- फोटो : For Representation Only
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की कारें काफी लोकप्रिय हैं। यह एक बार फिर साबित हुई है। कंपनी ने कुछ दिलचस्प समाचार साझा किए हैं। कंपनी की हैचबैक कार Maruti Suzuki Swift (मारुति सुजुकी स्विफ्ट) आधिकारिक रूप से 2020 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। इस दिग्गज कार ब्रांड वर्षों से ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। कोविड-19 के असर के बावजूद कैलेंडर वर्ष 2020 में स्विफ्ट की 1,60,700 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई और यह सेल्स चार्ट में सबसे ऊपर रही।