अगर आप बजट सेगमेंट में एक नई बाइक खरीदने जा रहे हैं, तो फिर यह खबर आपके काम आ सकती है। क्योंकि आज हम आपको उन पांच बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक साल के अंदर सबसे ज्यादा खरीदी गई हैं। हम आपको इन बाइक्स की जून 2020 में हुई बिक्री के बारे में बताएंगे। इसके अलावा यह भी बताएंगे कि वित्तवर्ष 2019 के मुकाबले वित्तवर्ष 2020 में इन बाइक्स की बिक्री में कितनी गिरावट आई है। इस खबर के बाद आप यह तय कर सकेंगे कि जो बाइक आपको पसंद है या जो बाइक आप खरीदने जा रहे हैं, क्या वो बाइक भी देश की पहली पसंद है। तो डालते हैं एक नजर,
Hero Splendor Plus
Hero की Splendor Plus देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। वित्तवर्ष 2020 में भारतीय बाजार में इसके 20,63,148 यूनिट्स की बिक्री हुई। ऐसे में अगर वित्तवर्ष 2019 की बात करें तो इस महीने कंपनी ने अपनी Splendor Plus के 30,05,620 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले एक साल (वित्तवर्ष) के मुकाबले इस बाइक की बिक्री में 31.36 फीसदी की गिरावट आई है। बता दें कि टॉप-5 बेस्ट सेलिंग बाइक्स में Splendor Plus की सबसे ज्यादा बिक्री घटी है। हालांकि, इसके बावजूद बिक्री के मामले में यह देश की नंबर 1 बाइक रही।
Hero HF Deluxe
Splendor Plus के बाद Hero की HF Deluxe देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। वित्तवर्ष 2020 में इसके 20,50,974 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, वित्तवर्ष 2019 में इसके 21,68,740 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी पिछले एक साल के मुकाबले वित्तवर्ष 2020 में इसकी बिक्री 5.43 फीसदी घटी है।
Honda CB Shine
Hero की दो बाइक्स के बाद Honda की CB Shine देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। वित्तवर्ष 2020 में इसके 9,48,384 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, वित्तवर्ष 2019 में इसके 9,90,315 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस दौरान बाइक की बिक्री में 4.23 फीसदी की गिरावट आई है। बता दें कि टॉप-5 बेस्ट सेलिंग बाइक्स में Honda CB Shine एक ऐसी मोटरसाइकिल है जिसकी बिक्री सबसे कम घटी है।
Hero Glamour
सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में चौथे नंबर पर Hero की ही बाइक है। वित्तवर्ष 2020 में Glamour के 6,02,623 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, वित्तवर्ष 2019 में इसके 7,55,027 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस दौरान बाइक की बिक्री में 20.19 फीसदी की गिरावट आई है।