{"_id":"6476e15332c0ccc1820f8e73","slug":"world-environment-day-2023-plant-trees-according-to-your-zodiac-sign-on-world-environment-day-2023-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Environment Day 2023: विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे, बदल सकता है भाग्य","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
World Environment Day 2023: विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे, बदल सकता है भाग्य
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 05 Jun 2023 05:24 AM IST
1 of 13
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे
- फोटो : अमर उजाला
World Environment Day 2023: हर साल 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए लोग पौधारोपण करते हैं। पेड़-पौधे ऐसी सम्पदा हैं जो मनुष्य को हर प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ये वातावरण को शुद्ध रखने के साथ ही हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार बनाकर रखते हैं। सनातन धर्म में भी पेड़ पौधों को काफी महत्व दिया जाता है। सदियों से देवी-देवताओं के साथ पेड़-पौधों की भी पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की राशि किसी न किसी वृक्ष का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति के लिए राशि अनुसार पेड़ लगाने चाहिए। ऐसे में इस बार विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार एक पौधा जरूर लगाएं। इससे पर्यावरण तो बचेगा ही साथ में आपकी किस्मत भी चमक सकती है। चलिए जानते हैं राशि अनुसार कौन से पौधे लगाने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी...
2 of 13
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं। ऐसे में शुभ फलों की प्राप्ति के लिए मेष राशि के जातकों को हमेशा लाल रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा इस राशि वालों को लाल चंदन, गूलर आदि पौधे लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को सफेद रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा आप जामुन, गूलर या खैर के पौधे भी लगा सकते हैं। इससे आर्थिक उन्नति होगी।
4 of 13
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी युवा ग्रह बुध देव हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हरे पत्ते वाले पेड़ लगाने चाहिए। तुलसी, शीशम व बांस के पौधे को लगाने से मिथुन राशि वालों को जीवन में मनचाही सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 of 13
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को चंद्रदेव की शुभता को पाने के लिए अपने आसपास औषधीय पौधे जैसे तुलसी, नीम, आदि के पौधे लगाने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।