Shukra Margi 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह राशि बदलता है या फिर वक्री से मार्गी होता है इसका विशेष प्रभाव सभी राशि वालों पर पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र में जब कोई ग्रह मार्गी होता है तो इसका मतलब होता है कि ग्रह सीधी चाल से चलता है। कल 29 जनवरी 2022 को शुक्र ग्रह धनु राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिष में शुक्र को भोग, विलास, सुख-सुविधा, ऐश्वर्य और संपन्नता के कारक ग्रह माना गया है। जब किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में सभी तरह सुख की प्राप्ति होती है। आपको बता दें शुक्र अभी धनु राशि में वक्री चाल यानी उल्टी चाल में हैं। जो 29 जनवरी को सायं 6:20 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। शुक्र किसी एक राशि में लगभग 23 दिनों तक रहते हैं उसके बाद वह दूसरी राशि में चले जाते हैं।
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वृषभ और तुला राशि के स्वामी माना जाता है। इसके अलावा शुक्र कन्या राशि में नीच के और मीन राशि में उच्च के माने गए हैं। भौतिक सुख, शोहरत, कला और सौंदर्य प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह का मार्गी होना किन राशि के जातकों के जीवन में सुखद बदलाव लाने वाले होंगे इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।