वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता का दर्जा हासिल है। अक्सर लोग शनि का नाम आते ही डर जाते हैं। हालांकि शनि हर समय और हर एक को परेशान नहीं करते हैं। शनि अगर किसी जातक के ऊपर प्रसन्न हो जाएं तो उसके जीवन में सुख-समृद्धि और धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती है। शनि करीब ढाई वर्षों के बाद एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। इसके अलावा शनि अपनी चाल में भी समय के साथ बदलाव करते हैं। शनिदेव जून में अपनी चाल में बदलाव करेंगे। शनि 17 जून को कुंभ राशि में रहते हुए वक्री अवस्था में नजर आएंगे जिस कारण से केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। इस योग से 5 राशि वालों के जीवन में काफी अहम बदलाव आने के संकेत हैं। नौकरी, करियर, व्यापार और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। आइए जानते हैं शनि के वक्री होने पर किन-किन राशि वालों की खुलने वाली है किस्मत...
June Monthly Horoscope 2023: आपके लिए जून का महीना कैसा रहेगा ? पढ़ें सभी 12 राशियों का जून मासिक राशिफल