ज्योतिष नजरिए से सितंबर का महीना बहुत खास रहा है। सितंबर के महीने में कई महत्वपूर्ण ग्रहों ने अपनी राशि बदली है। इन ग्रहों में सूर्य, बुध और शनि रहे हैं। अभी सितंबर का आखिरी हफ्ता बचा है। इस आखिर सप्ताह में चार ग्रहों का चतुर्ग्रही योग बन रहा है। 25 सितंबर को मंगल ग्रह का कन्या राशि में गोचर होगा और 25 सितंबर को ही शुक्र का कन्या राशि में उदय होगा। इससे पहले सूर्य का सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश हुआ है। बुध पहले से ही कन्या राशि में है। ऐसे में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह एक साथ मिलकर चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सभी राशियों पर कैसा होगा इसका प्रभाव...