Daily Horoscope, March 12: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज की तिथि चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया है और चित्रा नक्षत्र है। आज चंद्रमा तुला राशि में स्थित है। दिन आज गुरुवार है।
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 12 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन सामान्य तौर पर बढ़िया रहेगा। आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और बढ़े हुए खर्चों से भी छुटकारा पाने की दिशा में प्रयास करना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। यदि आप किसी प्रेम जीवन में हैं तो आज अपने मन की बात अपने प्रिय से करेंगे और रिश्ते को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और आपको किसी से कोई शिकायत नहीं होगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे क्योंकि आप काफी मेहनत करेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।
वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य बढ़िया रहने से मन हर्षित होगा लेकिन खर्चे बने रहेंगे जिससे आपकी जेब पर बोझ बढ़ेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर रहेगा और आप की आपके जीवनसाथी के साथ झड़प हो सकती है लेकिन यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो आज का दिन काफी आकर्षक रहेगा। अपने प्रिय के साथ कुछ प्यार भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा और आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा।इससे कामों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन भी बढ़िया रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है और आपको रोमांस के अवसर मिलेंगे और अपने प्रिय को खुश रखेंगे। उन्हें कोई तोहफा दे सकते हैं। पारिवारिक माहौल भी बढ़िया रहेगा और आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन में हल्का-फुल्का तनाव देखने को मिल सकता है लेकिन व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपके काम की बात की जाए तो उसमें आपको आपकी मेहनत को बढ़ाना होगा, तब जाकर कुछ अच्छे नतीजे मिलेंगे।
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बहुत खास रहने वाला है। स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और सेहत में सुधार होगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपना पूरा दिमाग अपने काम में लगाना पड़ेगा, तभी जाकर आपको कुछ अच्छे नतीजे हासिल होंगे। खर्चो पर नियंत्रण रहने से काफी हद तक आप सुकून महसूस करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम में वृद्धि होगी।