Guru Chandal Yog 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल, राशि परिवर्तन और युति का विशेष महत्व होता है। जब-जब ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तो इसका व्यापक असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। जब कभी भी दो ग्रहों की किसी एक राशि में युति होती है तो इसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव देखने को मिलता है। ग्रहों की युति से शुभ और अशुभ योग बनता है। इसी तरह का एक अशुभ योग जल्द ही बनने वाला है। यह अशुभ योग गुरु-चांडाल योग के नाम बनेगा।
जानिए कब बनेगा गुरु चांडाल योग
वैदिक ज्यतिष शास्त्र के अनुसार जब भी किसी की कुंडली में राहु के साथ गुरु मौजूद होते हैं तब गुरु-चांडाल नाम का योग बनता है। गुरु अभी मीन राशि में मौजूद हैं। मीन राशि गुरु की स्वयं की राशि मानी जाती है। 22 अप्रैल को बृहस्पति मीन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मेष राशि में गोचर करेंगे, जहां पर पहले से ही राहु मेष राशि में पहले से विराजमान हैं। इस तरह से गुरु और राहु दोनों ही मेष राशि में एक साथ मौजूद होंगे। इस तरह से गुरु और राहु 6 महीनों तक एक ही राशि में मौजूद रहेंगे। ऐसे जिन जातकों की कुंडली में गुरु-चांडाल योग बनेगा उनके लिए आने वाला समय काफी मुश्किलों भरा रहेगा।
इन 3 राशि वालों को रहना होगा ज्यादा सावधान
मेष राशि
22 अप्रैल के बाद गुरु-चांडाल योग का निर्माण आपकी ही राशि के लग्न भाव में होगा। ऐसे में 22 अप्रैल से लेकर 30 अक्टूबर तक मेष राशि के जातकों की मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी। इस दौरान धन की हानि होने की संभावना है। कानूनी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं उनके लिए गुरु-राहु की मेष राशि में युति काफी नुकसानदायक रहने वाली होगी। मान-सम्मान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
मिथुन राशि
निथुन राशि के जातकों के लिए 22 अप्रैल के बाद बना गुरु-चांडाल अशुभ योग धन और सेहत संबंधी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग व्यापार आदि के क्षेत्र में कार्यरत हैं उनको घाटा लग सकता है। भाग्य का साथ न मिलने के कारण धन की हानि और कार्यों में असफलताएं हासिल होंगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के ज्यादा सावधान रहने की जररूर होगी। क्योंकि गुरु-चांडाल अशुभ योग से आपको दुर्घटना का शिकार होना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। बेवजह के खर्जों में इजाफा हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों के संग वाद-विवाद पनप सकता है जो आपके के करियर के लिए अच्छा नहीं होगा।
यह भी पढ़ें-