अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक - 1
जीवनसाथी से अनबन रहेगी। जीवनसाथी के ऊपर अपने विचारों को नहीं थोपें, बेहतर होगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। आज सावधान रहें। कोई विघ्न आ सकता है। ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। परिवार के सदस्यों से सामंजस्य बनाकर रहें।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग- लेमन।
अंक – 2
आर्थिक प्रगति घट सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। आप व्यापार में रिस्क लेंगे, जो आगे चलकर सही साबित होगा। छात्र-छात्राओं को इंटरव्यू के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - मस्टर्ड
अंक – 3
संपत्ति में निवेश और आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। कुछ लोग नये अनुसंधान, अन्वेषण में व्यस्त रहेंगे। निवेश के लिए समय सही है। सिर पर चोट लग सकती है या बुखार से परेशान हो सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग– हरा
अंक – 4
आर्थिक लाभ का दिन है। कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं। उनकी संगति से दूर रहें। अपने प्रियजनों के प्रति आपके मन में जो गलत फहमी थी। वे सारी शंकाएं दूर होंगी। परिवार के साथ समय बिताएं। विद्या में अधिक प्रयास करना पड़ेगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग – पिंक