अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक - 1
किसी चीज को लेकर मन में कई तरह के विचार आएंगे। परेशानियां कम हो सकती हैं। लॉटरी से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक मामलों में संभल कर निर्णय लें। किसी अधिकारी की वजह से सरकारी कार्य रुक सकता है। चोट लगने की संम्भावना है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – मेजन्टा
अंक – 2
कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। धन के मामले में सतर्कता बरतें। खासकर इस मामले में किसी पर भी विश्वास न करें। धौखा हो सकता है। अपने अनुभवों से प्रेरणा लेकर आप एक सुदृढ़ भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - हरा
अंक – 3
आज वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। दिल की जगह दिमाग से फैसला लेकर आप अपनी इनकम को बढ़ा सकते हैं। किसी पार्टी, समारोह उत्सव आदि में भाग ले सकते हैं।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – लाल
अंक – 4
प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद हो सकता है जिसको लेकर मानसिक तनाव रहेगा। कुछ व्यक्तियों को कार्य में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार व कारोबार में आपके साथ कोई विश्वासघात या अनहोनी हो सकती है। पति-पत्नी का साथ सकारात्मक बना रहेगा।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – गोल्डन