Ketu Gochar 2023 : साल 2022 का आखिरी महीना चल रहा है। फिर कुछ ही दिनों बाद नए साल की शुरुआत हो जाएगी। साल 2023 में भी कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। साल 2022 के अप्रैल महीने में केतु ने कन्या राशि में प्रवेश किया था। इसके 18 महीने बाद अक्टूबर 2023 में केतु कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु हमेशा वक्री चाल चलते हैं। इस ग्रह के एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए कम से कम 18 महीने का वक्त लगाता है। ग्रहों के स्नान परिवर्तन का असर सभी राशियों पर जरूर पड़ता है। 2023 में केतु के राशि परिवर्तन से कई राशियों को अचानक लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी वो राशियां हैं जिनके लिए केतु का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा...
वृषभ राशि
अक्टूबर 2023 में केतु का गोचर वृष राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको खूब धन लाभ होने की संभावना है। अपनी मेहनत के दम पर आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। नौकरी और व्यापार में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बिगड़े कार्यों में भी सुधार आएगा। साथ ही इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र या निजी जीवन से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
सिंह राशि
केतु के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2023 बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको मन चाहे परिणाम हासिल हो सकते हैं। साथ ही आपके पिछले जो भी काम बिगड़ रहे थे तो वह इस दौरान बनते चले जाएंगे।
धनु राशि
केतु का गोचर धनु राशि वालों के लिए भी शुभ साबित होगा। केतु के प्रभाव से आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। इस दौरान आप कोई वाहन या भूमि खरीद सकते हैं। आपके भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगा और आपके यश में वृद्धि होगी।
मकर राशि
केतु के प्रभाव से मकर राशि के जातकों के पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन इस दौरान आपका कुछ पैसा भी खर्च हो सकता है।