लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal : इन पांच राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलने से पूरे होंगे हर काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 06 Dec 2022 07:15 AM IST
Aaj Ka Rashifal 6 December 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
1 of 13
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

Aaj Ka Rashifal 6 December 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
2 of 13
विज्ञापन
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। यदि आप किसी से कोई वादा या वचन करें,तो आपको उसे पूरा करना होगा। संतान से आपकी किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है। आज अपने घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखें। अपने संस्कारों व परंपराओं पर आप पूरा बल देंगे। आप किसी मकान, दुकान और वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं और आप श्रेष्ठ कार्य को भी कुछ समय देंगे। आपके किसी मित्र द्वारा आपको कोई उपहार मिल सकता है। मेष राशिफल 2023
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 6 December 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
3 of 13
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उन्हें बिजनेस में किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा और धार्मिक कार्य में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे। कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं आज फिर से आप शुरू कर सकते हैं,जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। आप कुछ कार्य को कल पर टाल सकते हैं। जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती हैं। भाई बहनों से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। वृषभ राशिफल 2023
Aaj Ka Rashifal 6 December 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
4 of 13
विज्ञापन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा। आप कुछ धन संबंधित मामलों को लेकर व्यस्त रहेंगे,जिनके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत भी कर सकते हैं। आप अपने कार्यों की एक सूची बनाएं,तभी आप उसको समय रहते पूरा कर पाएंगे और यदि कोई कानून संबंधित मामला चल रहा है,तो उसमें धैर्य बनाए रखें। तभी आपको उसमें अच्छा फल मिल पाएगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप पूरी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मिथुन राशिफल 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 6 December 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
5 of 13
विज्ञापन
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने करियर को संवारने का पूरा मौका मिलेगा और आप अपने व्यवहार से सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे,जिससे आपके काफी काम आसानी से बन जाएंगे। आपकी साख भी बढ़ती दिख रही है और आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। आप यदि कार्यक्षेत्र में अपने किसी अधिकारी से अपने मन की बात कहेंगे,तो वह आपके लिए बेहतर रहेगी,लेकिन यदि आपके ऊपर कुछ पुराना कर्ज है,तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में कामयाब रहेंगे। पिताजी को कोई पैरों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। कर्क राशिफल 2023
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed