Leaderboard

निधि विश्वकर्मा

मेरा नाम निधि विश्वकर्मा है। मैं एक्टिव ग्रीन – नींव संस्था की अध्यक्ष हूँ। हमारी संस्था पिछले 11 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
हम बेटियों को आत्मरक्षा सिखाते हैं और उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व भावनात्मक उत्थान के लिए काम करते हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन सकें।
संस्था के माध्यम से अब तक लगभग 4000 पौधे लगाए जा चुके हैं। इसके साथ ही पक्षियों के लिए घोंसलों की व्यवस्था की गई है तथा उनके लिए दाना और पानी की नियमित व्यवस्था भी की जाती है।
इसके अलावा हम सेवा भारती के साथ जुड़कर लगातार जरूरतमंद लोगों की विभिन्न प्रकार से सहायता करते आ रहे हैं। मेरा उद्देश्य समाज और पर्यावरण दोनों के लिए सकारात्मक बदलाव लाना है और इसी भावना के साथ मैं यह कार्य कर रही हूँ।


Follow Us