सीरियाई सेना ने विद्रोहियों के कब्जे वाले महत्वपूर्ण इलाकों में शनिवार को नए सिरे से हवाई हमले और गोलीबारी की। संयुक्त राष्ट्र द्वारा सीरिया में शांति बहाली के लिए नया शांतिदूत नियुक्त करने के बाद हमले की यह पहली घटना है।
सारी झड़पे मुख्य उत्तरी शहर अलेप्पो के आस पास हुई हैं। मालूम हो कि एक दिन पहले अल्जीरिया के जाने-माने राजनयिक लखदर ब्राहिमी को सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र का नया शांति दूत चुना गया था। इस बीच हजारों सीरियाई नागरिकों का पड़ोसी देशों में पलायन लगातार जारी है।