बांग्लादेश में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण लगभग 90 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मंगलवार से हो रही बारिश के कारण तीन पहाड़ी जिलों चटगांव, कॉक्स बाजार एवं बंदरबन में कम से कम 88 लोगों की मौत हो गई और यहां भारी तबाही हुई है।
सेना, पुलिस और अग्निशमन विभाग के जवान राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार चटगांव में रात नौ बजे तक 460 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई जिससे शहर का दो तिहाई हिस्सा डूब गया। ढाका स्थित बाढ़ आकलन केंद्र ने बुधवार को बताया कि सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और कुछ तो खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। केंद्र ने आने वाले दिनों में बाढ़ का प्रकोप बढ़ने की आशंका प्रकट की है।