भारतीय सेना की 15 सदस्यीय पर्वतारोहण टीम को भारतीय दूतावास में शुक्रवार को सम्मानित किया गया। सात महिला एवं आठ पुरुषों का यह दल गत 25 एवं 26 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने में सफल रहा था।
माउंट एवरेस्ट (ऊंचाई 8,848 मीटर) की सफल चढ़ाई करने वाली टीम को सम्मानित करते हुए भारतीय राजदूत जयंत प्रसाद ने कहा, ‘यह पहली बार है जब भारतीय सेना से इतनी ज्यादा संख्या में पर्वतारोही एवरेस्ट पर पहुंचने में सफल रहे हैं।
एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले क्लब में भारतीयों की मौजूदगी बढ़ी है, जो हमारे लिए गर्व की बात है।’ उन्होंने कहा कि टीम में काफी संख्या में महिलाओं का होना भी विशेष रूप से उल्लेखनीय है। चढ़ाई के दौरान भारतीय सेना
की मदद के लिए राजदूत ने नेपाली सेना को भी धन्यवाद दिया। इस मौके पर टीम लीडर कर्नल अजय कोठियाल ने राजदूत प्रसाद को नेपाल और भारत का राष्ट्रीय झंडा भेंट किया, जिसे एवरेस्ट से वापस लाया गया था।