Hindi News
›
Bihar
›
Vijay Sinha hot: said- notice to Sudhakar at the behest of Nitish, why not Chandrashekhar Yadav
{"_id":"63c7da66abcf854c8b1a80ee","slug":"vijay-sinha-hot-said-notice-to-sudhakar-at-the-behest-of-nitish-why-not-chandrashekhar-yadav-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय सिन्हा गरम: बोले- नीतीश के इशारे पर सुधाकर को नोटिस, चंद्रशेखर यादव को क्यों नहीं","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
विजय सिन्हा गरम: बोले- नीतीश के इशारे पर सुधाकर को नोटिस, चंद्रशेखर यादव को क्यों नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 18 Jan 2023 05:09 PM IST
सार
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
विपक्ष के प्रतिपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा ने सुधाकर सिंह को नोटिस करने पर सरकार को घेरा। कहा- सिंह तो एक मोहरा है,असली चेहरा तो चंद्रशेखर यादव है।वहीँ एस. के. सिंघल को केंद्रीय चयन के अध्यक्ष बनाये जाने पर कहा कि इस विभाग की गड़बड़ियों को छुपाने के लिए उनकी नियुक्ति की गई है।
विजय सिन्हा गरम: बोले- नीतीश के इशारे पर सुधाकर को नोटिस, चंद्रशेखर यादव को क्यों नहीं
- फोटो : अमर उजाला
बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और विपक्ष के प्रतिपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा ने सुधाकर सिंह को नोटिस करने पर बिहार सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह तो एक मोहरा है, असली चेहरा तो शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव है। दरअसल नीतीश कुमार ने बक्सर में समाधान यात्रा के दौरान सुधाकर सिंह के संबंध में कहा कि राजद के द्वारा सुधाकर सिंह को नोटिस करना सही है। इसी बात पर भाजपा ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि राजद और नीतीश की सरकार सुधाकर सिंह पर तो कार्रवाई कर रही है लेकिन राजद के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर यादव पर सरकार कार्रवाई करने से क्यों परहेज कर रही है?
सिंघल को केंद्रीय चयन का अध्यक्ष बनाये जाने का किया विरोध
विजय कुमार सिन्हा ने पूर्व डीजीपी एस. के. सिंघल को केंद्रीय चयन के अध्यक्ष बनाये जाने पर का भी विरोध किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय चयन आयोग में किए गए गड़बड़ियों को छुपाने के लिए इस तरह से नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने एसपी आदित्य कुमार मामले का हवाला देते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि फर्जी जज बनकर कॉल करवाने वाले तत्कालीन एसपी आदित्य कुमार पर बहुत कम समय में कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया की गई लेकिन डीजीपी रहते पैरवी लेने वाले आला अधिकारी एस. के. सिंघल को सरकार ने उनके सेवानिवृत होने के एक महीने के अन्दर ही एक बड़े पद पर बैठा दिया। इससे स्पष्ट होता है कि केंद्रीय चयन आयोग में जो कुछ गड़बड़ियां हुई हैं, उसकी लीपापोती करने के लिए नीतीश कुमार ने ऐसा किया है। ऐसा नहीं है कि लोग कुछ समझ नहीं रहे हैं, जनता सबकुछ समझ रही है।
महागठबंधन को कहा महाठगबंधन
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में दो महाठग की सरकार चल रही है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब यह समझना होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने दबाव देकर सुधाकर सिंह पर नोटिस करवाया है, तो फिर चंद्रशेखर पर वे क्यों चुप हैं।
आरजेडी कोटे से बने मंत्री सुरेंद्र यादव के उस बयान पर जिसमे उन्होंने यह कहा कि बीजेपी सेना पर हमला करवाती है, पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जो मंत्री सेना का सम्मान करते हैं, कानून व्यवस्था का कद्र करते हैं, कानून व्यवस्था के सम्मान में वह अपने आप को समर्पित रखते हैं उनके व्यक्तित्व पर कोई स्टेटमेंट देने की जरूरत ही क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।