वित्त वर्ष के पहले माह अप्रैल में देश का निर्यात कारोबार 3.23 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी के साथ 24 अरब 45 करोड़ 53 लाख 80 हजार डॉलर पर पहुंच गया। अप्रैल 2011 में यह 23 अरब 69 करोड़ तीन लाख 70 हजार डॉलर के स्तर पर था।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में आयात 3.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36 अरब 54 करोड़ सात लाख 50 हजार डॉलर के मुकाबले 37 अरब 94 करोड़ 17 लाख डॉलर के बराबर हो गया, जबकि व्यापार घाटा पिछले साल के 12 अरब 85 करोड़ तीन लाख 80 हजार डॉलर के मुकाबले बढ़कर 13 अरब 48 करोड़ 63 लाख 20 हजार डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान तेल आयात 6.86 प्रतिशत बढ़कर 130 अरब चार लाख डॉलर के मुकाबले 139 अरब 92 लाख डॉलर के बराबर हो गया। गैर तेल आयात 2.11 प्रतिशत बढ़कर 23 अरब 53 करोड़ 67 लाख डॉलर से 24 अरब तीन करोड़ 25 लाख डॉलर पर पहुंच गया।