उद्योग संगठन भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) ने डा. अरविंद प्रसाद को संस्था का महानिदेशक नियुक्त किया है। फिक्की ने बताया कि डा. कुमार को प्रशासनिक क्षेत्र का 30 वर्षों का अनुभव है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1980 बैच के अधिकारी डा. कुमार आईआईटी कानपुर से बीटेक हैं।
अमेरिका के येल विश्वविद्यालय से वह प्रबंधन में पीएचडी हैं। वह राष्ट्रीय स्तर के कई बोर्डों और संस्थाओं के संचालक मंडल में रह चुके हैं। डा. कुमार केंद्र सरकार के सामाजिक सुरक्षा के संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं। इससे पहले वह बिहार में कई महत्वपूर्ण पद पर भी रहे थे।