जनता के गुस्से को कम करने के प्रयासों के तहत ही दिल्ली में पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 5 रुपए तक कम हो सकते हैं। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शुक्रवार को इसके संकेत दिए। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में पेट्रोल पर वैट 20% से घटाकर 12% तक किया जा सकता है, जिससे लोगों को पेट्रोल करीब 5 रुपए सस्ता मिलेगा।
केरल और उत्तराखंड में घटे दाम
कांग्रेस शासित राज्यों केरल ने बिक्री कर एवं उत्तराखंड ने पेट्रोल पर वैट हटा दिया है, जिससे इन दोनों राज्यों में दाम क्रमश: 1.63 रु. और 1.87 रु घट गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने अन्य राज्यों से भी ऐसा कदम उठाने का अनुरोध किया है।
किस राज्य में कितना टैक्स
हरियाणा :21%
हिमाचल प्रदेश :25%
राजस्थान :28.90%
झारखंड :20%
बिहार :24.50%
महाराष्ट्र :26.83%
पं बंगाल :26.85%
उत्तरप्रदेश :26.55%
कर्नाटक :31.25%
पंजाब :27.50%
मध्यप्रदेश : 28.75%
गुजरात : 23%
उड़ीसा : 19%