न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 10 Dec 2018 05:42 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
गैर सरकारी संगठन तिनका तिनका ने अपने सालाना राष्ट्रीय पुरस्कारों में नौ जेलकर्मियों और देश की विभिन्न जेलों में बंद 12 कैदियों को सोमवार को यहां पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार चित्रकारी, विशेष प्रतिभा और जेल प्रशासक तीन श्रेणियों में प्रदान किए गए हैं।
जयपुर की केंद्रीय जेल में आयोजित समारोह में महानिदेशक (जेल) भूपिंदर सिंह, महानिदेशक (बीपीआरएंडी) तथा तिनका तिनका की संस्थापक वर्तिका नन्दा ने ये पुरस्कार प्रदान किए।
इस साल पुरस्कार पाने वालों में बठिंडा केंद्रीय जल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे राजाराम को पेंटिंग श्रेणी का प्रथम पुरस्कार दिया गया है। इस श्रेणी में दूसरा पुरस्कार शोभाराम (केंद्रीय जेल बिलासपुर), तीसरा पुरस्कार सुदीप मनमोहन पाल (नासिक केंद्रीय जेल) को प्रदान किया गया है।
पांच बंदियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। जेल में विशेष पुरस्कार के लिए चिंतन विद्यासागर (ठाणे), रवि शंकर (बिलासपुर), वासुदेव (चंडीगढ़) तथा अमृता मंडल को चुना गया। इस साल विशेष सेवा के लिय नौ जेल अधिकारियों को चुना गया है। इनमें तीन महिला जेल अधिकारी भी शामिल हैं।