गणेश चतुर्थी पर कीजिए बप्पा के दर्शन जबलपुर में अर्जी वाले गणेश का मंदिर है, यहां मनोकामनाओं के लिए भक्त मंदिर में अर्जी लगाते हैं दमोह जिले के तेजगढ़ गांव में भगवान गणेश की आठ भुजाओं की वाली अनोखी प्रतिमा स्थापित है, जो कि देश में इकलौती है जबलपुर जिले में रतन नगर की पहाड़ियों में भगवान गणेश घोड़े पर सवार हैं, जिसके चलते उन्हें कल्कि गणेश कहा जाता है खरगोन जिले में भगवान गणेश की 900 साल पुरानी गाय के गोबर से बनी प्रतिमा है, जिसके चलते इन्हें गोबर गणेश के नाम से जाना जाता है दमोह जिले के झागर गांव में 18 भुजाओं वाली दिव्य गणेश प्रतिमा स्थापित है जो कि अपने आप में अद्वितीय है खरगोन में कुंदा तट पर भगवान गणेश कमल के फूल पर विराजमान हैं, जिसके चलते उन्हें सिद्धि विनायक के रूप में पूजा जाता है। प्रतिमा 300 साल पुरानी है दमोह के नरसिंहगढ़ में राजशाही काल का मंदिर है, जहां 700 साल पुरानी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित है खरगोन में नर्मदा के उत्तरी तट पर स्थित मंदिर में भगवान गणेश अपने दोनों पुत्रों शुभ और लाभ के साथ विराजमान हैं। ऐसा मंदिर देश में इकलौता है खरगोन