लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Epaper in Madhya Pradesh
विज्ञापन
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh first Vande Bharat Express reached Bhopal, PM Modi will flag it off on April 1

Vande Bharat Express: एमपी की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस पहुंची भोपाल, पीएम मोदी 1 अप्रैल को दिखाएंगे हरी झंडी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Mar 2023 01:36 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस आज भोपाल पहुंची। एक अप्रैल से यह ट्रेन अपने ट्रैक पर चलेगी। देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक चेन्नई से आज रात 8:00 बजे भोपाल पहुंचे।
 

Madhya Pradesh first Vande Bharat Express reached Bhopal, PM Modi will flag it off on April 1
भोपाल से दिल्ली तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री की योजना के तहत देश में 2019 से शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से दिल्ली तक चलेगी। इस ट्रेन से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली तक का सफर 7 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रैक चेन्नई से चले थे, जो रविवार रात 8:00 बजे भोपाल पहुंच गए हैं।


1 अप्रैल को पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी
1 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से इसे हरी झंडी दिखाकर अपने रूट पर रवाना करेंगे। पीएम मोदी भोपाल प्रवास पर 1 अप्रैल को आ रहे हैं, जिसमें वह सेना के तीनों अंगों की बैठक में शामिल होंगे और इस अवसर पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना कर सकते हैं।


रेल मंत्रालय ने शेड्यूल फाइनल किया
रेल मंत्रालय ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलाने के लिए शेड्यूल फाइनल कर दिया है। ट्रेन के संचालन को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने पश्चिम-मध्य रेल जोन और भोपाल मंडल के अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दे दिए हैं। इस ट्रेन के संचालन का शताब्दी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वह अपने समय से चलती रहेगी। वंदे भारत ट्रेन का किराया शताब्दी से 10 फीसदी ज्यादा हो सकता है। पहले ट्रेन को इंदौर से दिल्ली के बीच चलाया जाना था लेकिन अब यह भोपाल से दिल्ली के बीच चलेगी।

हफ्ते में छह दिन चलेगी वंदे भारत
जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत को रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली दिल्ली के बीच हफ्ते में छह दिन चलाया जाएगा। शनिवार को इस रूट पर ट्रेन नहीं चलेगी। शनिवार को वंदे भारत के रैक का मैंटेनेंस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि रेल मंत्रालय जबलपुर और इंदौर के बीच भी वंदे भारत ट्रेन शुरू कर सकता है।

7 घंटे 45 मिनट में पहुंच जाएंगे भोपाल से दिल्ली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंदे भारत की दोनों ओर से स्पीड 90 किमी/घंटे की होगी। यानि 7 घंटे 45 मिनट में भोपाल से दिल्ली का सफर तय किया जा सकेगा, वहीं दिल्ली से भोपाल तक की दूरी 7 घंटे 50 मिनट में तय की जा सकेगी। इस स्पीड से यह शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले करीब सवा घंटे पहले अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगी। बताया जा रहा है कि वंदे भारत के स्टाफ को बदला नहीं जाएगा। बल्कि वंदे भारत का स्टाफ रानी कमलापति स्टेशन से सफर करेगा और रात को वापस आ जाएगा।

शताब्दी और वंदे भारत दोनों चलेंगी 
पहले कहा जा रहा था कि वंदे भारत के शुरू होने से शताब्दी को बंद कर दिया जाएगा, लेकिन, ऐसा नहीं है। जानकारों के मुताबिक दोनों ट्रेनें अपने-अपने समय से चलती रहेंगी। शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह चलकर दोपहर को रानी कमलापति स्टेशन आती है। फिर, वह रानी कमलापति स्टेशन से चलकर रात में नई दिल्ली पहुंचती है। जबकि, वंदे भारत कमलापति रेलवे स्टेशन से सुबह चलेगी और दोपहर को नई दिल्ली पहुंचेगी। एक घंटे हॉल्ट के बाद वह फिर दोपहर को नई दिल्ली से चलेगी और रात को कमलापति रेलवे स्टेशन आ जाएगी।
विज्ञापन

ऐसा रहेगा शेड्यूल
रानी कमलापति स्टेशन – सुबह 5.55 बजे डिपार्चर
आगरा स्टेशन- सुबह 11.40-11.45 बजे – 5 मिनट हॉल्ट
नई दिल्ली स्टेशन- दोपहर 1.45- डेस्टिनेशन
नई दिल्ली स्टेशन- दोपहर 2.45 बजे – डिपार्चर
आगरा स्टेशन- शाम 4.45-4.40 बजे- हॉल्ट 5 मिनट
रानी कमलापति स्टेशन- रात 10.35 बजे- डेस्टिनेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Election

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed