फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Gang Rape Case: The female friend of the accused used to brainwash the girls by befriending them

Bhopal Gang Rape Case: आरोपियों की महिला मित्र थी एजेंट, संबंध बनाने के लिए लड़कियों का करती थी ब्रेनवॉश

Mon, 28 Apr 2025 03:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 28 Apr 2025 03:40 PM IST
सार

भोपाल दुष्कर्म कांड में पुलिस की जांच उन दो लड़कियों पर आकर टिक गई है,जो फरहान और साहिल के लिए हिंदू लड़कियों का ब्रेन वॉश करती थीं। गरीब लड़कियों से दोस्ती करके उनको दोनों तक पहुंचाती थीं। एक तरह से एजेंट का काम कर रही थीं। पुलिस को फरहान के मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो भी मिले हैं।  

विज्ञापन
Bhopal Gang Rape Case: The female friend of the accused used to brainwash the girls by befriending them
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी भोपाल के दुष्कर्म केस में बड़ी भूमिका उन दो लड़कियों की सामने आ रही है, जो हिंदू लड़कियों का ब्रेन वॉश करती थीं। ये दोनों फरहान और साहिल की महिला मित्र हैं। ये एक एजेंट की तरह काम कर रही थीं। इनका काम लड़कियों को बहला फुसलाकर बड़े सपने दिखाना था। वे सपनों को पाने के लिए फरहान और साहिल से दोस्ती करना जरूरी बताती थीं।   
विज्ञापन

विज्ञापन


महिला मित्र बनी एजेंट
पुलिस भोपाल में युवतियों के साथ हुए दुष्कर्म  मामले में रोजाना नए-नए खुलासे कर रही है। इस बीच फरहान की एक मुस्लिम महिला मित्र का पता चला है, जिसे वह पहले अपनी बहन बताता था। अब वह उसकी प्रेमिका बताई जा रही है, जो हिंदू युवतियों का ब्रेनवॉश कर मुस्लिम युवकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने, मुस्लिम लिबास पहनने की आदत अपनाने, उनके उसूलों को मानने के लिए प्रेरित करती थी। इसी तरह डांस क्लास चलाने वाले साहिल की भी एक प्रेमिका का पता चला है जो अशोका गार्डन में एक कास्मेटिक की दुकान में नौकरी करती है। पुलिस के अनुसार कास्मेटिक की दुकान पर आने वाली युवतियों को वो डांस क्लास ज्वाइन करने की सलाह देती थी। वो साहिल से मिलवाकर उनको डांस क्लास में एडमिशन दिलाती थी। वो पैसों की कमी की बात करने वाली गरीब हिंदू युवतियों को साहिल के साथ जिस्मानी संबंध बनाकर मुफ्त में डांस सीखने का दबाव बनाती थी। पुलिस अब फरहान और साहिल की कथित प्रेमिकाओं से भी पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-भोपाल के 'लव जिहाद' का नेटवर्क कोलकाता-बिहार तक, सीएम बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

लव जिहाद के लिए फंडिंग ?
इसके साथ ही पुलिस ने ऐशो-आराम के लिए फंडिंग के सोर्स का भी पता लगाना शुरू कर दिया है क्योंकि  लव जिहाद में फंसाने वाले साहिल की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। ऐसे में दोनों युवक महंगे शौक रखते थे। वे बड़े होटलों में युवतियों को खाना खिलाने ले जाते थे। इसके लिए पैसा कहां से आता था ? पुलिस इस नजरिए से भी जांच कर रही है कि कहीं इस गिरोह को लव जिहाद के लिए फंडिंग तो नहीं हो रही थी। 

अब ये पता चला है कि एक लड़की के साथ पांच बार से ज्यादा दुष्कर्म हुआ है। वो लगातार दुष्कर्म का शिकार होती रही। सबसे पहले 2022 में उसके साथ फरहान ने रेप किया। फिर उसके दोस्तों ने अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग समय पर रेप किया। फरहान पढ़ाई के बाद पुरानी गाड़ी खरीदने और बेचने का काम करता था। वो डांस क्लास के जरिए गरीब हिंदू युवतियों को फंसाता था।


ये भी पढ़ें-आरोपी पहली ही मुलाकात में बना लेते थे दुष्कर्म का वीडियो, धर्म बदलने के लिए बनाया दबाव

दरिंदगी का शिकार छात्राओं की संख्या एक दर्जन से अधिक संभव
लवजिहाद, रेप, ब्लैकमेलिंग के इस गिरोह का शिकार एक दर्जन से अधिक हिंदू युवतियां हो सकती हैं। जिस लड़की ने इस मामले में चौथा प्रकरण दर्ज कराया है, वह अभी 18 वर्ष की नहीं हुई है। फरहान के मोबाइल में दर्जन भर से अधिक युवतियों के कई अश्लील वीडियो मिले हैं, जिसमें वह युवतियों के साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। हिंदू धर्म को जलील कर रहा है और हिंदू युवतियों को नशा करा रहा, नहीं करने पर टार्चर कर रहा है। फरहान के मोबाइल में इंदौर की दो युवतियों के कई अश्लील वीडियो मिले हैं, जिनमें एक भोपाल वाली छात्राओं में शामिल है, लेकिन दूसरी इंदौर की बड़ी कॉलेज की छात्रा है। उसने अभी तक प्रकरण दर्ज नहीं कराया है। 
 
फरहान ने कई वीडियो कर दिए थे डिलीट, रिकवर हुए
फरहान ने वर्ष 2017 में जब वह कॉलेज का छात्र था, तभी से अपने करतूतों को अंजाम देना शुरू कर दिया था। कॉलेज से पास आउट होने के बाद ऐशबाग में वह सेकंड हैंड वाहनों की डील का काम करने लगा। पुलिस ने फरहान के मोबाइल से डिलीट किए गए दर्जनों वीडियो रिकवर कर लिए हैं। पुलिस अब उन युवतियों का पता लगा रही है, जो उसमें दिखाई दे रही हैं। आरोपी फरहान ने पहले अपनी जूनियर छात्राओं को टारगेट किया था। इसके बाद  कॉलेज की अन्य छात्राओं को फंसाना शुरू किया।  फरहान के मोबाइल से बरामद वीडियो उसके हैवानियत को बयां कर रहे हैं। 

पोर्न मूवी इंडस्ट्री संबंध तो नहीं, जांच शुरू
आरोपियों के मोबाइल के भीतर वीडियो कहां-कहां शेयर हुए इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को शक है कि कहीं यह  वीडियो पोर्न मूवी इंडस्ट्रीज में बेचे तो नहीं गए। जिसकी सच्चाई का पता लगाने आरोपियों के सभी बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। अभी उन खातों की ट्रांजेशन पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में कई युवतियों के संपर्क में अधिकारी हैं। उन्हें भरोसे में लेकर आरोपियों को बेनकाब करने और सजा दिलाने के लिए अफसर परिजनों को यकीन दिला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed