{"_id":"5c6106f4bdec22736e4ec8a7","slug":"priyanka-gandhi-vadra-in-lucknow","type":"live","status":"publish","title_hn":"\u0930\u094b\u0921 \u0936\u094b \u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0915\u093e\u0902\u0917\u094d\u0930\u0947\u0938 \u092e\u0941\u0916\u094d\u092f\u093e\u0932\u092f \u092e\u0947\u0902 \u092c\u094b\u0932\u0947 \u0930\u093e\u0939\u0941\u0932, \u0939\u092e \u092f\u0942\u092a\u0940 \u0915\u094b \u092c\u0926\u0932\u0928\u093e \u091a\u093e\u0939\u0924\u0947 \u0939\u0948\u0902 \u0914\u0930 \u092f\u0947 \u0939\u094b\u0915\u0930 \u0939\u0940 \u0930\u0939\u0947\u0917\u093e","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
रोड शो के बाद कांग्रेस मुख्यालय में बोले राहुल, हम यूपी को बदलना चाहते हैं और ये होकर ही रहेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
एयरपोर्ट से पीसीसी मुख्यालय तक 12 किलोमीटर लंबे रूट पर फूल-मालाओं से स्वागत किया जाएगा।
प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया 14 फरवरी तक लखनऊ में रुकेंगे।
प्रियंका और सिंधिया एक ही रूम में बैठेंगे, इस रूम में कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी बैठी थीं।
प्रियंका 42 और ज्योतिरादित्य 38 लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलेंगी।
प्रियंका 12 फरवरी को सुबह 11 बजे मोहनलालगंज के कार्यकर्ताओं को सुनेंगी।
लाइव अपडेट
06:13 PM, 11-Feb-2019
लखनऊ में करीब पांच घंटे तक चले रोड शो के बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहर की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया और कहा कि मैंने प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया को यूपी की जिम्मेदारी दी है। दोनों ही लोगों को मिलकर अच्छा काम करना होगा। इस काम में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मदद करेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस कमजोर नहीं रह सकती। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जमीनी नेताओं को आगे बढ़ाना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं अखिलेश यादव व मायावती का आदर करता हूं लेकिन ये भी कह देता हूं कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ लड़ेगी और 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सरकार बनाएगी। हम प्रदेश को बदलना चाहते हैं और ये होकर रहेगा।
वहीं, प्रियंका का भाषण सुनने की राह देख रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराशा हुई। प्रियंका बिना बोले ही चली गईं।
विज्ञापन
04:59 PM, 11-Feb-2019
रोड शो के दौरान कांग्रेस का काफिला लखनऊ के लालबाग इलाके में पहुंचा। जहां राहुल गांधी ने जनता को सम्बोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियंका यूपी में कांग्रेस को मजबूत करेंगे। राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस फ्रंटफुट पर खेलेगी और 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
राहुल गांधी राफेल मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'द हिंदू' अखबार में देख लीजिए कि किस तरह राफेल मामले में चोरी की गई है। उन्होंने एक बार फिर चौकीदार चोर है का नारा लगाया।
वहीं, जब काफिला हजरतगंज पहुंचा तो प्रियंका वाड्रा ने एक बच्ची को गोद में उठाया और उसे चॉकलेट दी। राहुल-प्रियंका सहित सभी नेताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
रोड शो खत्म होने पर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लखनऊ की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने आभार जताते हुए लिखा कि अद्भुत, ऐतिहासिक, जनसमर्थन के लिए धन्यवाद लखनऊ। संकेत साफ हैं- सरकार जाने को है, बदलाव आने को है।
लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का रोड शो जारी है। शहर के हुसैनगंज चौराहे के पास जब काफिला पहुंचा तो बिजली के तारों के चलते राहुल गांधी व प्रियंका को नीचे उतरना पड़ा। बस पर सवार सभी नेता कुछ देर पैदल चले। उन्होंने रास्ते में चाय पी और फिर आगे की तरफ बढ़ चले। उनका रोड शो अब शहर के लालबाग इलाके में पहुंच चुका है। रोड शो के कारण आमजनता को भीषण जाम के कारण कुछ मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है।
लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का रोड शो जारी है। काफिला अब आलमबाग चौराहा पहुंच गया है। रोड शो के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी इकट्ठा हुए हैं। रोड शो में कांग्रेस विधायक लल्लू सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, आरपीएन सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव, अन्नू टण्डन, दीपक सिंह, ललितेश पति त्रिपाठी, प्रदीप जैन, जितिन प्रसाद, इमरान मसूद व राजीव शुक्ला मौजूद हैं।
लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो जारी है। इस दौरान कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता काफी उत्साह में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए शहर भर मे पोस्टर लगाने के साथ ही राफेल मुद्दे के भी पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्योगपति अनिल अंबानी से गले मिलते हुए दिखाया गया है। पोस्टर में राफेल घोटाले के एक लाख तीन हजार करोड़ रुपये का होने का दावा किया जा रहा है। प्रियंका वाड्रा का रोड शो शाम चार बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर खत्म होगा। रोड शो के लिए बस पंजाब से मंगवाई गई है।
01:18 PM, 11-Feb-2019
लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। इसके बाद रोड शो शुरू हुआ। रोड शो लखनऊ एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक होगा। इस बीच करीब 37 जगहों पर उनका स्वागत होगा।
रोड शो के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया व अन्य कांग्रेस नेता बस पर सवार हैं। जिसमें प्रियंका गांधी लीड करती हुई नजर आ रही हैं। जबकि राहुल गांधी वहां एक सहयोगी की भूमिका में दिख रहे हैं।
वहीं, कांग्रेसियों में खासा उत्साह है। वह नारेबाजी करने के साथ ही खुशी से झूम रहे हैं।
12:59 PM, 11-Feb-2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और नारेबाजी की।
Congress General Secretary for Uttar Pradesh East Priyanka Gandhi Vadra, and party President Rahul Gandhi reach Lucknow. pic.twitter.com/vkxttSqDjw
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पश्चिम यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी हैं। लखनऊ में एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए पहुंचे युवाओं का कहना है कि अब देश को नरेंद्र मोदी नहीं चाहिए। वह 'वेल्कम रागा' मतलब राहुल गांधी आपका स्वागत है कि टीशर्ट पहने हुए हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सोमवार को रोड-शो के चलते सुबह से शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एएसपी ट्रैफिक रविशंकर निम ने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट से माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय आगमन और रोड शो प्रस्तावित है। यहां देखें, पूरा रूट डायवर्जन-
प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ अब से कुछ ही देर में लखनऊ पहुंचने वाली हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व सेवा दल के लोग पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर इस समय राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी व अजय कपूर सहित कई बड़े कांग्रेस नेता पहुंच चुके हैं।
11:21 AM, 11-Feb-2019
कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ पहुंचने से पहले तल्ख राजनीतिक बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग इसे रोड शो कह रहे हैं पर भाजपा के लिए ये चोर मचाए शोर जैसी बात है। पूरा गांधी-वाड्रा परिवार भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर है। इसलिए वो रोड शो नही 'चोर शो' कर सकते हैं। यूपी व लखनऊ के लोग इस शो में ऐसे लोगों का चेहरा देखेंगे जिन्होंने भारत के 12 लाख करोड़ रुपये लूट लिए हैं।
UP Min SN Singh: They're calling this road show but BJP sees this as 'Chor machaye shor'. Gandhi-Vardra family is out on bail. They can't hold road show but a 'Chor show'. Ppl of UP,especially Lucknow,will come to see corrupt faces of those who looted Rs 12 Lakh Cr of this nation pic.twitter.com/4GBYjNJ6eD
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सोमवार दोपहर 12 बजे चार्टर प्लेन से दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद कानपुर रोड, अवध हॉस्पिटल चौराहा, आलमबाग चौराहा, नत्था होटल तिराहा (चारबाग), हुसैनगंज, बर्लिंगटन चौराहा, ओडियन सिनेमा, कैसरबाग चौराहा व लालबाग होते हुए उनका काफिला हजरतगंज पहुंचेगा।
तीनों नेता हजरतगंज में जीपीओ पर महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद रोड शो डीएसओ चौराहा, राजभवन के सामने से होते हुए वीवीआईपी गेस्ट हाउस, लालबहादुर शास्त्री मार्ग होते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय माल एवेन्यू तक पहुंचेगा।
12 किलोमीटर लंबे रूट पर 30 से ज्यादा स्थानों पर तीनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया जाएगा। इस रूट पर आम दिनों में भी ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। ऐसे में माना जा रहा है कि शाम 4 बजे तक रोड शो समाप्त हो पाएगा।
अमर उजाला की खबरों को फेसबुक पर पाने के लिए लाइक करें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार वाहन ने एक ही बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की ही दर्दनाक मौत हो गई।
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।