लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nikay Chunav is a big test for all political parties in Uttar Pradesh.

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव की पहलवानी से चलेंगे 2024 के अखाड़े के दांव, भाजपा के लिए बढ़त बरकरार रखना चुनौती

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Apr 2023 10:45 AM IST
सार

निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करना सपा-बसपा और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह चुनाव बेहद अहम हो जाते हैं। भाजपा के लिए वर्तमान स्थिति को बरकार रखना अहम है।
 

Nikay Chunav is a big test for all political parties in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहरी निकाय चुनाव का शंखनाद हो गया है। लोकसभा चुनाव से पहले होने जा रहे ये चुनाव सभी दलों के लिए प्रतिष्ठा की डगर है। नगर निगम महापौर में पिछली बार भाजपा ने 16 में 14 और बसपा ने दो सीटें जीती थींं। बसपा दो स्थानों पर दूसरे स्थान पर भी थी। सपा और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। पीछे रहने वालों के लिए इस बार जहां अच्छा प्रदर्शन करना चुनौती है तो भाजपा के लिए इस स्थिति को बरकरार रखना अहम है।



निकाय चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। एक अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। ऐसे में सभी दलों ने अपनी तैयारियों को मुकम्मल करना शुरू कर दिया है। सभी दल इस चुनाव को लोकसभा चुनाव का रिहर्सल मान रहे हैं। पिछले निकाय चुनाव में मेयर के पदों पर जीत भाजपा व बसपा को मिली थी। अलीगढ़ और मेरठ में हाथी चिंघाड़ा था। बाकी सभी निकायों में कमल खिला था। मगर, गौर करने वाली स्थिति उपविजेता को लेकर थी।


ये भी पढ़ें - किसानों को करारी चोट दे गया मार्च का महीना, ओला-बारिश से फसलों को भारी नुकसान, अभी और होगी बरसात

ये भी पढ़ें - पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा को बनाया गया कार्यवाहक डीजीपी


कांग्रेस का प्रदर्शन मुख्य विपक्षी दल सपा से बेहतर था और वह छह सीटों पर दूसरे स्थान पर थी। कानपुर नगर, गाजियाबद, मथुरा, मुरादाबाद, वाराणसी और सहारनपुर में कांग्रेस ने सपा और बसपा को पीछे छोड़ दिया था। कांग्रेस को इस बार बड़ी चुनौती का सामना करना है।

वहीं, सपा पांच नगरों में उपविजेता रही। अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली तथा लखनऊ में सपा ने दूसरे नंबर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। फिरोजाबाद में एआईएमआईएम प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहा तो भाजपा दो स्थानों पर उपविजेता थी।
विज्ञापन

पिछली बार नगर पालिका के 198 और नगर पंचायतों की 438 सीटों पर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था। भाजपा ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की 70 और नगर पंचायत अध्यक्ष की 100 सीटें जीती थीं। इसी तरह सपा के 45, बसपा के 29 और कांग्रेस के 9 नगरपालिका चेयरमैन बने जबकि नगर पंचायतों में सपा के 83 बसपा के 45 और कांग्रेस के 17 अध्यक्ष बने थे।

इस बार होगा और कड़ा मुकाबला
इस चुनाव में भाजपा को अपनी मौजूदा स्थिति को बरकरार रखने की चुनौती है। पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले इसमें बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटी है। दूसरी ओर सपा को मेयर चुनाव में भी अपनी ताकत दिखानी है। इस बार सपा का रालोद के साथ गठबंधन है। ऐसे में सपा अपना समीकरण बेहतर करने के लिए तैयारी कर रही है। बसपा ने पिछली बार दो सीट जीती थीं लेकिन मेरठ से महापौर सुनीता वर्मा ने बाद में पाला बदल लिया। ऐसे में बसपा प्रत्याशी चयन में खास ध्यान दे रही है। इसी तरह कांग्रेस के प्रत्याशी सबसे ज्यादा सीटों पर उपविजेता थे। कांग्रेस इस बार जीत कर प्रदेश में अपनी वापसी का संकेत देना चाहती है। ऐसे में निकाय चुनाव में मुकाबला काफी रोचक होने के आसार हैं।

निर्दलीयों पर भी फोकस
निकाय चुनाव में इस बार सभी दलों का निर्दलीय उम्मीदवारों पर भी फोकस रहेगा। वर्ष 2017 के चुनाव में महापौर पद में भले ही कोई निर्दलीय न जीता हो पर नगर पालिका व नगर पंचायत में उनकी धूम थी। नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर 43 और नगर पंचायत अध्यक्ष पर पर 182 निर्दलीय जीते थे। ऐसे में सभी दलों को ऐसे उम्मीदवारों को भी जोड़ना होगा, जिन्होंने बिना किसी दल के लड़कर भी अपनी जीत का परचम लहराया। उन पर भी दलों के थिंक टैंक की निगाहें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Election

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed