जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के चिचौली में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में शनिवार को कड़ी सुरक्षा में मतगणना हुई। ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह समर्थित मनोज कुमार ने 1,364 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर कीर्तिमान बनाया। बाकी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। नवनिर्वाचित प्रधान को 1,976 जबकि झूरी को महज 612 वोट मिले।
चिचौली में प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। दो मार्च को मतदान के बाद शनिवार सुबह ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना हुई। जिसमें मनोज को 1,976, झूरी को 612 व संतोष को 103 मत मिले। परिणाम आते ही ब्लॉक प्रमुख, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बब्बन सिंह व शिवबहादुर सिंह आदि ने होली खेल कर जीत का जश्न मनाया। सभी ने एक-दूसरे को जमकर बधाई दी।
मंजू देवी बनीं किलौली प्रधान, प्रभावती बनीं वार्ड मेंबर
सतांव। ब्लॉक क्षेत्र के किलौली की प्रधान मंजू देवी बनीं। मतगणना में 1,523 वोट मंजू देवी के पक्ष में पड़े। जबकि गीता देवी को 1,041 और छेदाना को 95 मत मिले। उधर, जरिया गांव में वार्ड संख्या 10 से ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए प्रभावती ने 23 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई। प्रभावती को 35 व पूनम को 12 मत मिले। परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी मनाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।