{"_id":"606f023ab900da71870670e1","slug":"broken-record-in-up-8490-new-patients-found-2-04-lakh-samples-examined","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u092f\u0942\u092a\u0940 \u092e\u0947\u0902 \u091f\u0942\u091f\u093e \u0930\u093f\u0915\u093e\u0930\u094d\u0921, 8490 \u0928\u090f \u092e\u0930\u0940\u091c \u092e\u093f\u0932\u0947, 2.04 \u0932\u093e\u0916 \u0928\u092e\u0942\u0928\u094b\u0902 \u0915\u0940 \u091c\u093e\u0902\u091a","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
यूपी में टूटा रिकार्ड, 8490 नए मरीज मिले, 2.04 लाख नमूनों की जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Apr 2021 08:12 PM IST
कोरोना वायरस अपडेट
- फोटो : self
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
यूपी में बृहस्पतिवार को रिकार्ड 8490 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह संक्रमण की पहली लहर से 1387 मरीज ज्यादा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की उच्चतम संख्या लगभग आठ महीने पहले 11 सितंबर 2020 को आई थी। जब प्रदेश में एक दिन में 7103 मरीज मिले थे। इसी के साथ प्रदेश में एक दिन में अधिकतम 2.04 लाख से अधिक नमूनों की जांच का रिकार्ड भी बना है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर घातक होती जा रही है। हर दिन मरीजों की अधिकतम संख्या का रिकार्ड बना रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम जांच के साथ ही अधिकतम मरीज मिलने का रिकार्ड भी टूट गया है। 07 अप्रैल को प्रदेश में 6023 नए मरीज मिले थे। 24 घंटे बाद ही यह संख्या 8490 हो गई। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में 39338 एक्टिव मरीज हो गए हैं। अब तक 606023 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को 39 मरीजों की मौत के साथ ही संक्रमण से अब तक 9003 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 204878 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 85 हजार से अधिक आरटीपीसीआर से थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 50 प्रतिशत मरीज लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर नगर से हैं।