लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav tweets on missing of bird cranes.

सारस पर सियासत गरमाई: अखिलेश यादव ने दी थी आंदोलन की चेतावनी, ट्वीट कर कही थी ये बात

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Mar 2023 10:30 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य पक्षी का लापता हो जाना एक गंभीर विषय है। सरकार उसे तत्काल खोजने की कार्रवाई शुरू करे।

Akhilesh Yadav tweets on missing of bird cranes.
सारस पक्षी के साथ आरिफ और अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में सारस पर सियासत तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सारस के गायब होने से लेकर मिलने तक ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। इसके बाद सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।



ये भी पढ़ें - एक-दूसरे से अलग हो गए सारस और आरिफ, अखिलेश यादव भी पहुंचे थे दोनों की दोस्ती देखने


ये भी पढ़ें - मोदी के मन की बात से भाजपा बदलेगी अल्पसंख्यक समुदाय का मन, ये है पूरा प्लान


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमेठी निवासी आरिफ से सारस छीने जाने का विरोध किया था। बृहस्पतिवार को पता चला कि अमेठी से रायबरेली ले जाया गया सारस गायब हो गया है। ऐसे में सपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा अमेठी से जबरदस्ती ले जाकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोगा गया। अब यह गायब है। राज्य पक्षी के प्रति ऐसी लापरवाही गंभीर विषय है। भाजपा तत्काल सारस खोजे नहीं तो पूरी दूनिया के पक्षी प्रेमी आंदोलन करेंगे। उन्होंने अगले ट्वीट में लखि कि मुख्यमंत्री चाहें तो लापता सारस का कोई नामकरण कर दें। लेकिन उसे ढूढकर उसकी जान जरूर बचाएं। वो सारस भी पूरे उत्तर प्रदेश को वैसे ही प्रिय है, जैसे मुख्यमंत्री को गोलू।
 

दोपहर बाद सारस के मिलने की सूचना आने पर उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के पक्षी प्रेमी बी सैया नामक गांव को धन्यवाद, जिसने सारस को बचाया, खिलाया पिलाया और वो काम दिखाया, जिसमें प्रदेश की सरकार नाकाम रही। सच तो यह है कि प्रेम से बड़ी सत्ता और कोई नहीं हो सकती है। भाजपा अगर समय रहते ये समझ ले तो शायद उसके अंदर की नफरत कुछ कम हो जाए।
विज्ञापन

टेंट सिटी पर तंज
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर टेंट सिटी के हालात पर तंज कसा। उन्होने ट्वीट किया कि भाजपा सरकार नियमों का हवाला देकर आरिफ से उसके दोस्त सारस को छीन ले गई। नियम तो यह भी कहता है कि गंगा किनारे कोई एक्टिवटी नहीं होगी। फिर भी टेंट सिटी बनाकर पैसे कमाने का अवैध खेल खेला गया। लेकिन प्रकृति है न। तूफान आया और टेंट सिटी उड़ गया। ऊधर सारस भी वन विभाग के हाथों से निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed