लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav addressed a press conference on six years of Yogi government in UP.

योगी सरकार के छह साल: अखिलेश यादव ने विकास के दावों पर उठाए सवाल, बोले- सिर्फ सपने न दिखाएं

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Mar 2023 04:04 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में भाजपा सरकार के छह साल पूरे होने पर कहा कि सरकार अपनी छठी मना रही है और रोबोटिक प्लांट बनाने के सपने दिखा रही है। वो जनता को गुमराह कर रहे हैं। सरकार को अपने का हिसाब देना चाहिए सपने नहीं दिखाने चाहिए। 

Akhilesh Yadav addressed a press conference on six years of Yogi government in UP.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में भाजपा सरकार के छह साल पूरे होने पर कहा कि सरकार अपनी छठी मना रही है और रोबोटिक प्लांट बनाने के सपने दिखा रही है। वो जनता को गुमराह कर रहे हैं। सरकार को अपने काम का हिसाब देना चाहिए सपने नहीं दिखाने चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि जिन मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के या अन्य आरोप लगे हैं उनका क्या हुआ ये भी बताना चाहिए।



अखिलेश यादव ने एक के बाद एक सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा रात भर चलाई तो क्या हुआ? चिकित्सा शिक्षा विभाग का क्या हाल है? आठ हजार स्कूलों में सिर्फ एक अध्यापक है। एक वीसी को बचाने के लिए क्या नहीं किया जा रहा है? उन्होंने सरकार के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनवाने के दावे पर कहा कि गोरखपुर में सपा सरकार ने 14 फ्लोर का अस्पताल प्रस्तावित किया था जिसे आठ मंजिल का कर दिया गया। प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ का क्या हाल है? क्या वहां पर अध्यापक हैं? अखिलेश यादव ने कहा कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को रेफर कर रहे है। सरकार बताए कि पीजीआई और केजीएमयू में कितनी मशीनें खरीदी गई हैं। किसानों का बकाया क्यों नहीं दिया गया है?  अखिलेश यादव रविवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे जिसमें उन्होंने एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में बीते छह वर्षों में किए गए विकास के दावों पर सवाल उठा रहे थे।


ये भी पढ़ें - सपा की नजर दलित वोट बैंक पर: संविधान में किया गया बदलाव, बाबा साहब वाहिनी को फ्रंटल संगठन का दर्जा

ये भी पढ़ें - पुराने और अनुभवी नेताओं के दम पर लोकसभा चुनाव में उतरेगी भाजपा, यूपी में नहीं हुआ बड़ा बदलाव


सरकार बताए कि लोगों की आय कैसे दोगुनी हो गई
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा करते हैं कि लोगों की आय दोगुनी हो गई है। उन्हें ये भी बताना चाहिए कि कैसे? सरकार के दावे झूठे हैं। उन्होंने झूठ को सही साबित करने के लिए 200 करोड़ रुपये की एक एजेंसी रखी हुई है।

प्रदेश में निवेश के दावे पर अखिलेश ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि किस जिले में कितना निवेश आया है। प्रदेश में पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होने का दावा करने वाले बताएं कि उन्होंने खुद कितने बनवाए। सरकार नौजवानों को प्राथमिकता बता रही है लेकिन बताए कितनों को रोजगार दिया। कालेज की भर्ती में आरक्षण में खिलवाड़ कर रहे हैं। वीसी को लेकर डबल इंजन सरकार आमने सामने है।

नीति आयोग ने कहा कि यूपी तो 22वें स्थान पर है

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के नंबर एक पर होने का दावा किया अगर नीति आयोग की बात मानें तो यूपी 22वें नंबर पर है। उन्होंने कहा कि सपा प्रदेश में जातीय जनगणना की मांग करती है। उसके बिना विकास नहीं हो सकता है। कहा कि आज देश के सामने सवाल है कि संविधान बचेगा या नहीं। पढ़ा लिखा व्यक्ति झूठ को सच मानने लगे तो खतरा बड़ा हो जाता है।

लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग गांव-गांव जाएंगे। पांच जून तक गांव-गांव में संगठन पहुंचाया जाएगा। 

जो राहुल गांधी के साथ हुआ वो आजम खां के साथ हो चुका है
अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर कहा कि जो राहुल के साथ हुआ वो यूपी आजम खां के साथ और उनके बेटे के साथ हो चुका है। दीपक यादव , रमाकांत यादव और इरफान को फंसाया गया। सरकार इस तरह का काम कर रही है। आरिफ ने सारस की जान बचाई। अब उसे सजा दी जा रही है।

राष्ट्रीय दलों को क्षेत्रीय दलों से खतरा नहीं
कांग्रेस से गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय दल यह भूल जाएं कि क्षेत्रीय दल उनका नुकसान कर रहे हैं। क्षेत्रीय पार्टियों को बड़ी पार्टी से खतरा है। जो दल मजबूत हैं उनके नेतृत्व में दूसरे दल सामने आएं। 

अमेठी के आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर जताई नाराजगी

अखिलेश यादव ने अमेठी के आरिफ पर मुकदमा दर्ज कराने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि घायल सारस को अमेठी के आरिफ ने बचाया। पार्टी के लोगों ने मुझसे बताया तो मैं सारस से मिलने गया। आरिफ तो वोट दे सकता है पर सारस वोट नहीं देता फिर दुश्मनी क्यों? आरिफ ने सारस को बचाया तो उस पर मुकदमा दर्ज करवा दिया। सरकार को आरिफ को सारस मित्र पुरस्कार देना चाहिए तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की तस्वीर अपने प्रिय के साथ या जानवर के साथ नही हैं तो उन्हें तकलीफ क्यों है? मेरे पंडारा के आवास पर मोर आता है उसको चना खाने को देते हैं। अखिलेश ने कहा कि मैने एक हाथी की तस्वीर ट्वीट की तो महावत को जेल भेज दिया। यह सरकार डराने का काम करती है। अखिलेश यादव ने कहा कि याद रखिए कानून सारस के लिए है तो अन्य जानवरों के लिए भी है। सांड लोगों की जान ले रहे है तो करवाई क्यों नहीं हुई? 

इटावा में सारस संरक्षण केंद्र बन रहा था जिसे खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सारस की जान गई तो मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि आरिफ जेल गए तो तमाम पक्षी प्रेमी जेल जाएंगे। गौरैया को हम दाना खिलाएं तो हमें भी जेल भेज सकते हैं।

भाजपा के लोग खुद भू माफिया हैं
अखिलेश यादव ने सरकार द्वार भू माफियाओं पर कार्रवाई करने के दावे पर कहा कि भाजपा के लोग तो खुद भू माफिया हैं। इनकी सूची क्यों नहीं जारी की जा रही है।

अमेठी व रायबरेली में भाजपा हारे
अखिलेश यादव ने अमेठी व रायबरेली में सपा प्रत्याशी उतारे जाने पर कहा कि हम चाहते हैं कि वहां भाजपा हारे इसलिए प्रत्याशी उतारने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed