लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

IND vs SA Hockey WC: जापान के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को भी धोया, 5-2 से जीत दर्ज कर नौवां स्थान हासिल किया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 28 Jan 2023 09:08 PM IST
भारतीय हॉकी टीम
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

खास बातें

FIH Hockey Men’s World Cup 2023 India vs South Africa Highlights : आज क्लासिफिकेशन राउंड में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में नौवां स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:50 PM, 28-Jan-2023

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया

भारत ने नौ से 12वें स्थान के लिए क्लासिफिकेशन राउंड के मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के साथ टाई रहते हुए नौवां स्थान हासिल किया है। राउरकेला में खेले गए इस मैच में भारत की ओर से अभिषेक, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और सुखजीत सिंह ने गोल दागे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से एमवीबी समकेलो और केसियम मुस्तफा ने गोल किए। इससे पहले भारत ने जापान को क्लासिफिकेशन राउंड के मैच में ही 8-0 से रौंदा था। भारत ने लगातार दो जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना अभियान समाप्त किया। 

हॉकी विश्व कप के आखिरी दिन यानी रविवार को दो मैच खेले जाएंगे। तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड की टीम आमने-सामने होगी। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम और जर्मनी के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।  



न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच में हारने के बाद और क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर होने के बाद भारतीय टीम ने लगातार दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच की शुरुआत भारत ने आक्रामक अंदाज में की। भारत ने काउंटर अटैक जारी रखा। इसका फायदा टीम को चौथे मिनट में मिला, जब अभिषेक ने बेहतरीन फील्ड गोल दागा। इस गोल से टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर 1-0 की बढ़त बना ली। जापान के खिलाफ पिछले मैच में भी अभिषेक ने दो गोल किए थे। 

पहले क्वार्टर के 11वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक से बेहतरीन गोल दागा। यह इस वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत का चौथा गोल रहा। जापान के खिलाफ भी हरमनप्रीत ने दो गोल किए थे। पहले क्वार्टर के बाद भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और भारत 2-0 से आगे रहा।

दूसरे हाफ की बात करें तो तीसरे क्वार्टर में शमशेर सिंह ने बेहतरीन फील्ड गोल दागा। उन्होंने 44वें मिनट में भारतीय खिलाड़ी के पास पर बॉल को गोल पोस्ट में पहुंचाया। वहीं, चौथे क्वार्टर के 48वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने जरमनप्रीत सिंह के पास पर बेहतरीन गोल दागा और भारत को 4-0 से आगे कर दिया। 48वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका के मवीमबी समकेलो ने गोल दागा और स्कोर 4-1 कर दिया। 58वें मिनट में सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल कर स्कोर 5-1 कर दिया। 59वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका को पेनल्टी स्ट्रोक का मौका मिला। केसियम मुस्तफा ने गोल कर स्कोर 5-2 कर दिया, लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। भारत के अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
08:30 PM, 28-Jan-2023

IND vs SA Live: भारत ने पांच गोल दागे

दूसरे हाफ की बात करें तो तीसरे क्वार्टर शमशेर सिंह ने बेहतरीन फील्ड गोल दागा। उन्होंने 44वें मिनट में भारतीय खिलाड़ी के पास पर बॉल को गोल पोस्ट में पहुंचाया। वहीं, चौथे क्वार्टर के 48वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने जरमनप्रीत सिंह के पास पर बेहतरीन गोल दागा और भारत को 4-0 से आगे कर दिया। 48वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका के मवीमबी समकेलो ने गोल दागा और स्कोर 4-1 कर दिया।
08:05 PM, 28-Jan-2023

IND vs SA Live: हाफटाइम तक भारत 2-0 से आगे

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। हाफटाइम तक भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 की बढ़त बनाई हुई है। भारत ने पहले हाफ में आठ शॉट अटेम्प्ट किए और दो गोल दागे। 15 बार भारत ने अफ्रीकी बॉक्स में जगह बनाई, लेकिन हर मौके पर गोल नहीं कर सके। 
विज्ञापन
07:28 PM, 28-Jan-2023

IND vs SA Live: हरमनप्रीत ने दागा दूसरा गोल

पहले क्वार्टर के 11वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक से बेहतरीन गोल दागा। यह इस वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत का चौथा गोल रहा। जापान के खिलाफ भी हरमनप्रीत ने दो गोल किए थे। पहले क्वार्टर के बाद भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 की बढ़त बना ली है।
07:23 PM, 28-Jan-2023

IND vs SA Live: अभिषेक ने दागा गोल

मैच की शुरुआत भारत ने आक्रामक अंदाज में की। भारत ने काउंटर अटैक जारी रखा। इसका फायदा टीम को चौथे मिनट में मिला, जब अभिषेक ने बेहतरीन फील्ड गोल दागा। इस गोल से टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर 1-0 की बढ़त बना ली है। जापान के खिलाफ पिछले मैच में भी अभिषेक ने दो गोल किए थे। 
07:14 PM, 28-Jan-2023

IND vs SA Hockey WC: जापान के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को भी धोया, 5-2 से जीत दर्ज कर नौवां स्थान हासिल किया

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज क्लासिफिकेशन राउंड में नौ से 12वें स्थान के लिए भारत का मैच दक्षिण अफ्रीका से है। क्लासिफिकेशन राउंड में नौ से 16 स्थान के लिए आठ टीमें भिड़ रही हैं। भारत ने इस राउंड के पिछले मुकाबले में एशियन गेम्स चैंपियन जापान को 8-0 से रौंदा था। अब दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत टॉप-10 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;