लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

CWG 2022: 10वें दिन भारत ने जीते पांच स्वर्ण, महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य, क्रिकेट में रजत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 01:54 AM IST
कॉमनवेल्थ गेम्स
कॉमनवेल्थ गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

खास बातें

Commonwealth Games 2022 Day 10 Highlights: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य समेत कुल 55 पदक जीत चुका है। 

भारत के पदक विजेता
18 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घणघस, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत कमल-श्रीजा अकुला
15 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरत और साथियान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, सागर
22 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव घोषाल-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री 
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:26 AM, 08-Aug-2022

CWG 2022: सागर अहलावत ने जीता रजत

सागर अहलावत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्सिंग में सुपर हेवीवेट कैटेगरी यानी 92 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के सागर अहलावत को रजत से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में इंग्लैंड के डेलिशियस ओरी ने 5-0 से हरा दिया। इस तरह बॉक्सिंग का समापन हो चुका है। भारत ने बर्मिंघम में बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीता। भारत के कुल पदकों की संख्या 55 हो गई है।
01:20 AM, 08-Aug-2022

CWG 2022: त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने जीता कांस्य

बैडमिंटन में महिला डबल्स में त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुलेला की जोड़ी ने कांस्य पदक जीत लिया है। कांस्य पदक के मैच में भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की सुआन यू वेंडी चेन और सोमरविल की जोड़ी को लगातार गेमों में 21-15, 21-18 से हराया। 

All you need to know about Treesa Jolly and Gayatri Gopichand
12:56 AM, 08-Aug-2022

CWG 2022: टेबल टेनिस में भारतीय मिक्स्ड डबल्स टीम ने जीता गोल्ड

टेबल टेनिस में भारत ने एक और स्वर्ण जीत लिया है। मिक्स्ड डबल्स में भारत के अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने मलेशिया की जेवेन चूंग और केरेन लीन की जोड़ी को 11-4, 9-11, 11-5, 11-6 से हरा दिया और 4-1 से मैच अपने नाम किया। यानी भारतीय जोड़ी ने चार गेम जीते, जबकि मलेशिया की जोड़ी को एक गेम में जीत हासिल हुई। इससे पहले भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने भी स्वर्ण जीता था। भारत के कुल स्वर्ण की संख्या 18 स्वर्ण हो गई है। भारत ने अब तक बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 53 पदक जीत लिए हैं।

CWG 2022: Sharath Kamal assures India of two more medals in TT |  Commonwealth Games 2022 News - Times of India
विज्ञापन
12:44 AM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता रजत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 161 रन बनाए थे। बेथ मूनी ने 61 रन की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 152 रन पर ऑलआउट हो गई। हरमनप्रीत कौर ने 65 रन की पारी खेली। एक वक्त भारतीय टीम ने तीन विकेट गंवाकर 118 रन बना लिए थे। इसके बाद से विकेट नियमित अंतराल पर गिरे और भारतीय टीम मैच हार गई। फाइनल में हारकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रजत से ही संतोष करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक स्वर्ण अपने नाम किया। महिला क्रिकेट को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है।
12:22 AM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: श्रीकांत ने जीता कांस्य

किदांबी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
किदांबी श्रीकांत ने कांस्य पदक जीत लिया है। उन्हंने ब्रॉन्ज मेडल मैच में सिंगापुर के जिया हेंग तेह को लगातार गेमों में 21-15, 21-18 से हरा दिया। श्रीकांत को सेमीफाइनल में मलेशिया के एंगत्जे योंग ने हराया था। इस तरह श्रीकांत गोल्ड की रेस से बाहर हो गए थे।
11:47 PM, 07-Aug-2022

CWG 2022 Live: साथियान ज्ञानशेखरन हारे

भारत के टेबल टेनिस प्लेयर साथियान ज्ञानशेखरन मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में हार गए हैं। उन्हें सेमीफाइनल में इंग्लैंड लियाम पिचफोर्ड ने 4-1 से हराया। पिचफोर्ड ने ज्ञानशेखरन को 11-5, 4-11, 11-8, 11-9, 11-9 से हराया। अब साथियान ब्रॉन्स मेडल मैच में इंग्लैंड के ही पॉल ड्रिंकहॉल से सोमवार को भिड़ेंगे।
विज्ञापन
10:57 PM, 07-Aug-2022

CWG 2022 Live: सौरव-दीपिका ने कांस्य पदक जीता

दीपिका और सौरव ने 2018 में रजत पदक जीता था। - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी ने स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने कांस्य पदक के मैच में ऑस्ट्रेलिया की लोब्बन डोना और पिले कैमरून की जोड़ी को 2-0 से हराया। पल्लीकल और सौरव ने पहला गेम 11-8 और दूसरा गेम 11-4 से जीत लिया। 

दीपिका और सौरव ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। हालांकि, इस बार यह जोड़ी कमाल नहीं कर सकी और सेमीफाइनल में हार गई। हालांकि, कांस्य पदक मैच में भारतीय जोड़ी ने जीत हासिल की। भारत का यह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 50वां पदक है।
10:55 PM, 07-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में साथियान का मुकाबला शुरू

टेबल टेनिस में पुरुष एकल के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साथियान का मुकाबला शुरू हो चुका है। उनका सामना लियम पिचफोर्ट से है।
10:54 PM, 07-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में शरथ ने फाइनल में जगह बनाई

टेबल टेनिस में पुरुष एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में अचंता शरत कमल ने इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल को 11-8, 11-8, 8-11, 11-7, 9-11, 11-8 के अंतर से हराया है। यह मैच जीतने के साथ ही शरत ने फाइनल में जगह बना ली है और कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। 
10:31 PM, 07-Aug-2022

CWG 2022 Live: स्क्वैश में दीपिका-सौरव का मुकाबला शुरू

स्क्वैश के मिश्रित युगल में दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी कांस्य पदक के लिए खेल रही है। भारतीय जोड़ी का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के लॉबन डोना और पिली कैमरोन से है।
09:59 PM, 07-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में शरथ का मुकाबला शुरू

टेबल टेनिस में पुरुष एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में शरथ अंचल का सामना इंग्लैंड के पॉल डिंकहॉल से हो रहा है। यह मैच जीतने पर शरथ कम से कम रजत पदक पक्का कर लेंगे। वहीं, हारने वाले खिलाड़ी को कांस्य पदक के लिए लड़ना पडे़गा।
09:14 PM, 07-Aug-2022

CWG 2022 Live: महिला क्रिकेट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

महिला क्रिकेट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। महिला क्रिकेट को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया है और यह मैच जीतने वाली टीम महिला क्रिकेट में पहला स्वर्ण जीतने का गौरव हासिल करेगी। वहीं, हारने वाली टीम रजत पदक के साथ अपना सफर खत्म करेगी। न्यूजीलैंड की टीम पहले ही कांस्य पदक जीत चुकी है।  

भारतीय टीम
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, मेघना सिंह, रेणुका सिंह।

ऑस्ट्रेलियाई टीम
एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, राचेल हायेन्स, एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, जेस जॉनसन, अलाना किंग, मेगन स्कट, डार्सी ब्राउन।
07:42 PM, 07-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में शरथ-साथियान की जोड़ी ने रजत पदक जीता

टेबल टेनिस के पुरुष युगल में शरथ कमल और साथियान की जोड़ी को इंग्लैंड के ड्रिंकहॉल पॉल और लियम पिचफोर्ड के खिलाफ 11-8, 8-11, 3-11, 11-7, 4-11 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भारतीय जोड़ी ने रजत पदक जीत लिया है। 
07:02 PM, 07-Aug-2022

CWG 2022 Live: बॉक्सिंग में निकहत ने जीता स्वर्ण पदक

बॉक्सिंग में महिलाओं के 48-50 किग्रा भारवर्ग में निकहत जरीन ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने उत्तरी आयरलैंड की कार्ली को 5-0 से हराया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का 48वां पदक है और बॉक्सिंग में तीसरा स्वर्ण है। निकहत पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए पदक जीती हैं। 
06:59 PM, 07-Aug-2022

CWG 2022 Live: बॉक्सिंग में निकहत का मुकाबला शुरू

बॉक्सिंग में निकहत जरीन का मुकाबला शुरू हो चुका है। वो महिलाओं के 48-50 किग्रा भारवर्ग में उत्तरी आयरलैंड की कार्ली का सामना कर रही हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;