09:54 PM, 08-Dec-2022
बडसर विधानसभा सीट से जीतने वाले कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल डीजे की धुन पर थिरके
बडसर विधानसभा क्षेत्र में जीत की हैट्रिक लगाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल घर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डीजे की धुन पर जमकर नाचे। लोगों ने उत्साह में उन्हें गोद में उठा लिया।
08:00 PM, 08-Dec-2022
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को दिया जीत का श्रेय
विधानसभा क्षेत्र नादौन से कांग्रेस प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुनाव में चौथी बार जीत दर्ज करने के बाद इस जीत का श्रेय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता को दिया। वीरवार को नादौन में मीडिया से बातचीत में सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सोलन रैली के बाद बने माहौल और उनकी रणनीति ने भाजपा की विचारधारा को हराया है।
06:08 PM, 08-Dec-2022
जयराम ठाकुर ने फोन पर सराज के लोगों से घर आकर खुशी मनाने की बात कही
निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज के कार्यकर्ताओं से फोन पर की थुनाग में बात की। उन्होंने सबसे अधिक वोट का मार्जिन देने के लिए सभी सराज के लोगों का आभार जताया। साथ ही घर आकर खुशी मनाने की बात कही।
लोगों से बात करते जयराम ठाकुर
05:27 PM, 08-Dec-2022
बिलासपुर सदर से कांग्रेस के बंबर ठाकुर हारे, भाजपा के त्रिलोक जम्बाल विजयी
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर भाजपा के त्रिलोक जम्बाल ने जीत दर्ज की है। हार के बाद बंबर बोले कि परिणाम मान्य नहीं, कोर्ट जाएंगे।
हार के बाद बोले बंबर, मान्य नहीं परिणाम, जायेंगे कोर्ट
05:22 PM, 08-Dec-2022
बड़सर सीट से कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल ने लगाई जीत की हैट्रिक
बड़सर विधानसभा सीट से कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने लगातार तीन चुनाव में जीत दर्ज की। लखनपाल को कुल 30293 वोट मिले हैं। वहीं दूसरी स्थान पर भाजपा की माया शर्मा को 16501 व निर्दलीय संजीव शर्मा को 15252 मत मिले हैं।
05:13 PM, 08-Dec-2022
60 मतों के अंतर से भोरंज सीट जीते कांग्रेस के सुरेश कुमार
भोरंज सीट में पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमार और कांग्रेस के सुरेश कुमार के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें कांग्रेस के सुरेश कुमार 60 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए। सुरेश कुमार को 24779, जबकि डॉ. अनिल धीमान को 24719 वोट मिले।
05:08 PM, 08-Dec-2022
निर्णायक जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का दिल से धन्यवाद: राहुल गांधी
हिमाचल में जीत को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की निर्णायक जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का दिल से धन्यवाद, मैं विश्वास दिलाता हूं कि हिमाचल प्रदेश की जनता से किया गया हर वादा जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
05:00 PM, 08-Dec-2022
यह जीत आप सबकी है, धन्यवाद हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस
हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी पर प्रतिक्रिया साझा की है, जिसमें लिखा है कि 'यह जीत आप सबकी है। धन्यवाद हिमाचल प्रदेश'
04:53 PM, 08-Dec-2022
यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण: प्रतिभा सिंह
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामों पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है क्योंकि मैं लोगों से उस तरह का समर्थन देख सकता हूं जैसा दिवंगत वीरभद्र सिंह को मिला था। चंडीगढ़ विधायकों के लिए आसानी से मिलने की जगह है और हम अवैध शिकार के बारे में चिंतित नहीं हैं।
04:41 PM, 08-Dec-2022
मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा: जयराम
हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। अगर वे हमें बुलाएंगे तो मैं दिल्ली जाऊंगा।
04:36 PM, 08-Dec-2022
सिरमौर जिले में तीन सीट पर भाजपा दो पर कांग्रेस की जीत
विधानसभा क्षेत्र जीते हारे
पच्छाद रीना कश्यप (भाजपा) दयाल प्यारी(कांग्रेस)
नाहन अजय सोलंकी (कांग्रेस) राजीव बिंदल(भाजपा)
श्री रेणुकाजी विनय कुमार (कांग्रेस) नारायण सिंह(भाजपा)
पांवटा साहिब सुखराम चौधरी(भाजपा) किरनेश जंग(कांग्रेस)
शिलाई हर्षवर्धन चौहान(कांग्रेस) बलदेव तोमर(भाजपा)
04:25 PM, 08-Dec-2022
स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल चुनाव हारे
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल चुनाव हार गए हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल को 6768 मतों से हराया।
मनाली में 2957वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ विजयी घोषित हो गए हैं।
04:20 PM, 08-Dec-2022
कांग्रेस के राजेंद्र राणा 399 मतों से जीते
सुजानपुर सीट से कांग्रेस के राजेंद्र राणा 399 मतों से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा को हराया। कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को 1919 मतों से पराजित किया था।
रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल 567 वोटों से जीत गए हैं।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के सीएम को लेने पहुंची कार की डॉग स्कवायड की टीम ने जांच की।
सिराज में नाटी, उझै सराजा घौर ओ ठाकरा हिमाचले रा राजा ओ जै रामा ठाकरा
04:16 PM, 08-Dec-2022
हिमाचल में कांग्रेस-भाजपा में सीधे मुकाबले के चलते पिछड़ी आप : हरजोत बैंस
पंजाब कैबिनेट मंत्री और हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रभारी हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होने से आम आदमी पार्टी पीछे रह गई, लेकिन आप अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में रेत और बजरी के बढ़ते दाम को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए जनता से सहयोग की मांग की है। बैंस ने दावा किया कि जब से आप सत्ता में आई है, पंजाब में अवैध खनन पूरी तरह से बंद हो गया है।
04:02 PM, 08-Dec-2022
कांग्रेस ने शाम को चंडीगढ़ में बुलाई विजयी विधायकों की बैठक, तय होगा कौन बनेगा सीएम
हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जीते हुए सभी कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया गया है। अपर और लोअर हिमाचल के सभी विधायकों के लिए चंडीगढ़ सेंटर प्वाइंट है। यहां सभी विधायक आसानी से पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसे लेकर शाम तक हाईकमान फैसला लेगा।