06:36 PM, 23-Jan-2022
Punjab Election : एसएसएम की पांचवीं लिस्ट जारी
पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ रहे किसानों ने संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) के उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। इस सूची में छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। इनमें से फगवाड़ा से पूर्व आईएएस अफसर खुशी राम को टिकट दिया गया है। एसएसएम बठिंडा रूरल से बाबा चमकौर सिंह, बंगा से राज कुमार माहल खुर्द, चब्बेवाल से रछपाल सिंह राजू, गढशंकर से डा जंग बहादुर सिंह राय, मुकेरियां से जसवंत सिंह रंधावा, भदौड़ गोरा सिंह और जगराओं से कुलदीप सिंह डाला को चुनाव मैदान में उतारा है। संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त संघर्ष मोर्चा की तरफ से सांझे तौर पर चुनाव लड़ा जा रहा है। अब तक मोर्चा की तरफ से 99 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी की तरफ से 10 टिकटों पर गुरनाम सिंह चढूनी की तरफ से चुनाव लड़ा जा रहा है और बाकी 97 सीटों पर संयुक्त समाज मोर्चा ने चुनाव लड़ना है।
06:33 PM, 23-Jan-2022
Uttarakhand Chunav: 18 सीटों पर नए चेहरों पर दांव
प्रदेश कांग्रेस ने भी शनिवार देर रात उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में उतारे जाने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी की जारी सूची में 18 विधानसभा सीटों पर पार्टी नए प्रत्याशी दिए हैं। 2017 में चुनाव लड़े कई प्रत्याशियों का पत्ता साफ कर दिया गया है। पार्टी ने 53 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। सूची में 18 प्रत्याशी नए हैं या नई सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें भाजपा के टिकट पर पिछला चुनाव लड़े मालचंद को कांग्रेस ने पुरोला से टिकट दिया है। यमुनोत्री से दीपक बिजल्वाण, कर्णप्रयाग से मुकेश सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग से प्रदीप थपलियाल नए चेहरे हैं। घनसाली से पार्टी ने पिछला चुनाव निर्दलीय लड़े धनीलाल शाह को उतारा है। सहसपुर से आर्येन्द्र शर्मा उम्मीदवार बनाए गए हैं। इस सीट पर पिछला चुनाव किशोर उपाध्याय लड़े थे।
03:59 PM, 23-Jan-2022
Punjab Election 2022 : आप से नाराज नेता ने भाजपा को समर्थन दिया
जालंधर में वेस्ट में आम आदमी पार्टी से नाराज डॉक्टर शिव दयाल माली ने आज अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी के अम्मीदवार मोहिंदर भगत का साथ देने का एलान किया। पहले संभावना यह जताई जा रही थी कि शायद डाक्टर माली इस बार आजाद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरेंगे लेकिन उन्होंने एसा नहीं किया। हालांकि डॉक्टर माली भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं।
02:49 PM, 23-Jan-2022
Punjab Election : मुस्तफा पर कैप्टन का पलटवार
पंजाब के पूर्व डीजीपी और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी मुहम्मद मुस्तफा के बयान को लेकर सियासत बढ़ती जा रही है। पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'इस इंसान को जेल में होना चाहिए। मैंने इसका वीडियो देखा और सुना। ये पंजाब की शांति को भंग करने की कोशिश कर रहा है।'
02:24 PM, 23-Jan-2022
Punjab Chunav : दो दिन में दूसरी सूची भी होगी जारी
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के 22 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया। कैप्टन पटियाला शहरी से चुनाव लड़ेंगे। 22 उम्मीदवारों में से 2 माझा से, 3 दोआबा से और 17 मालवा क्षेत्र से घोषित किए गए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि दूसरी लिस्ट दो दिन में जारी कर दी जाएगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पहली बार अमरिंदर कांग्रेस छोड़ कर मैदान में उतर रहे हैं। इस बार वे भाजपा के साथ गठबंधन में हैं।
02:12 PM, 23-Jan-2022
Punjab Election : कैप्टन अमरिंदर ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस यानी पीएलसी ने 22 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। पीएलसी 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पहली बार अमरिंदर कांग्रेस छोड़ कर चुनाव लड़ रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि अभी वह 22 उम्मीदवारों का एलान कर रहे हैं। अन्य सीटों पर भी जल्द ही प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।
इन सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी
अमृतसर : राजासांसी, अमृतसर साउथ, जंडियाला, अजनाला
एसबीएस नगर : नवांशहर
मानसा : बुडलाढ़ा, मानसा
बठिंडा : रामपुरा फूल, बठिंडा अर्बन, बठिंडा रूरल
मोगा : धर्मकोट और निहाल सिंह वाला
कपूरथला : भुलत्थ
तरनतारन : खडूर साहिब, पट्टी
लुधियाना : दाखा, लुधियाना साउथ, आत्मनगर, लुधियाना ईस्ट
पटियाला : पटियाला, सनौर, समाना, शुतराणा, पटियाला रूरल
बरनाला : भदौड़, महलकलां
मलेरकोटला : मालेरकोटला, अमरगढ़
गुरदासपुर : फतेहगढ़ चूड़ियां
जालंधर : नकोदर, आदमपुर
फिरोजपुर : फिरोजपुर रूरल, जीरा
फरीदकोट : कोटकपूरा
फतेहगढ़ साहिब : बस्सी पठाना
मोहाली : खरड़
मुक्तसर : गिद्दड़बाहा, मलोट
12:38 PM, 23-Jan-2022
Punjab Election : केजरीवाल का नया दावा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के घर ईडी की रेड पड़ने वाली है। लेकिन हम डरेंगे नहीं। केंद्र की एजेंसियां कई बार इस तरह की रेड कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इस बार भी हम उनका स्वागत कर रहे हैं। केवल सत्येंद्र ही नहीं, भाजपा के लोग मनीष सिसोदिया, भगवंत मान सिंह के यहां भी छापेमारी करवा सकते हैं। हम हंसते हुए उनका स्वागत करेंगे। हम पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी जी की तरह रोएंगे नहीं। वह इसलिए रोने लगे थे, क्योंकि उनकी गलतियां पकड़ में आ गई थीं। लोगों ने देखा कि किस तरह से चन्नी जी के करीबियों के यहां नोट मिले।
12:29 PM, 23-Jan-2022
Goa Election : शिवसेना सांसद का भाजपा पर निशाना
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर और पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत परसेकर के पार्टी छोड़ने पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, भाजपा ने अपना नया रूप बना लिया है। अब इस पार्टी में केवल ड्रग और भू माफियाओं के लिए जगह है। राउत ने दावा किया कि इस बार गोवा चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिल पाएगी।
11:56 AM, 23-Jan-2022
Punjab Election: दिल्ली हिंसा के आरोपी लक्खा सिधाना को किसान संगठन ने दिया टिकट
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए किसानों के संगठन संयुक्त समाज मोर्चा ने 35 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम है मौड़ से घोषित उम्मीदवार लक्खा सिधाना का। लक्खा सिधाना का नाम पिछले साल 26 जनवरी को दिल्ली में लाल किले पर हुई हिंसा में उठा था। लक्खा सिधाना पर लाल किले पर हिंसा भड़काने का आरोप था। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था। इसके बाद सिधाना फरार हो गया था।
10:07 AM, 23-Jan-2022
Punjab Election: कैप्टन अमरिंदर ने चन्नी पर लगाया बड़ा आरोप
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चन्नी अपने क्षेत्र में तैनात एक महिला आईएएस अफसर को फोन करके परेशान करते थे। मेरे कहने पर चन्नी ने उनसे माफी मांगी थी।
कैप्टन ने कहा, 'जब मैं मुख्यमंत्री था तो मुझसे एक आईएएस पति-पत्नी आए। दोनों अफसर थे। मैंने उनसे मुलाकात की तो महिला आईएएस ने बताया कि वह रोपड़ की एसडीएम हैं। चन्नी उन्हें रात में एक-दो बजे फोन करके रोज परेशान करते हैं। मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं। मैंने कहा कि ये तो बहुत बुरी बात है। मैंने अगले दिन चन्नी को बुलाकर ये पूछा कि तुम ये ऑफिसर्स के साथ करते हो? इसपर पहले तो वह नकार गए... लेकिन बाद में मेरे से बोले कि गलती हो गई। तब मैंने कहा कि पहले जाओ... उस महिला आईएएस से माफी मांगकर आओ, अगर वो माफ कर देती हैं तो ठीक है। नहीं तो मैं एक्शन लूंगा।'
09:59 AM, 23-Jan-2022
Assembly Election 2022 Live: संयुक्त समाज मोर्चा ने प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की, देखिए किसे कहां से मिला टिकट?
Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। नई दिल्ली में शनिवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। घोषित सूची में पार्टी के सभी नौ सिटिंग विधायकों को जगह दी गई है। खटीमा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ पार्टी ने भुवन चंद्र कापड़ी को मैदान में उतारा है। पहली सूची में तीन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।