06:33 PM, 22-May-2022
Sarkari Job: ओएनजीसी में 900 से अधिक रिक्तियों के लिए भर्ती
ओएनजीसी ने 900 से अधिक गैर-कार्यकारी रिक्तियों के लिए भर्ती के लिए आवेदन जारी किए हैं। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार, सात मई से शुरू हो गई है।
05:26 PM, 22-May-2022
Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: ONGC Recruitment 2022
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस खोज एवं उत्पादक कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर निकला है।
04:36 PM, 22-May-2022
Sarkari Naukri: NBCC में इन पदों पर करें अप्लाई
राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (NBCC) में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। यह भर्ती प्रबंधन (Managerial) के पदों के लिए है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही जमा होंगे।
02:15 PM, 22-May-2022
Sarkari Naukri 2022: एसबीआई भर्ती 2022 आवेदन एवं चयन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर 18 मई से 07 जून, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नियमित पद के लिए उम्मीदवारों का चयन पद और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार पर आधारित होगा।
01:24 PM, 22-May-2022
Govt Job 2022: SBI भर्ती 2022 रिक्तियों का विवरण
पोस्ट - चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर - एनी टाइम चैनल (CMF-AC)
- रिक्तियों की संख्या: 503 पद
- वेतनमान: 36,000/- प्रति माह
पोस्ट - चैनल मैनेजर सुपरवाइजर - एनी टाइम चैनल (CMS-AC)
- रिक्तियों की संख्या: 130 पद
- वेतनमान: 41,000/- रुपये प्रति माह
पोस्ट - सपोर्ट ऑफिसर- एनी टाइम चैनल (SO-AC)
- रिक्तियों की संख्या: 08 पद
- वेतनमान: 41,000/- रुपये प्रति माह
12:44 PM, 22-May-2022
Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर होगा चयन
एसबीआई का लक्ष्य संगठन में चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर, चैनल मैनेजर सुपरवाइजर और सपोर्ट ऑफिसर के 641 पदों को भरना है। आवेदक उम्मीवारों का चयन दस्तावेजों की स्क्रीनिंग और वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा।
11:58 AM, 22-May-2022
Govt Job 2022: ऐसे करें आवेदन
जो उम्मीदवार भर्ती अभियान के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11:38 AM, 22-May-2022
Sarkari Naukri 2022: एसबीआई में निकली रिटायर्ड अफसरों की भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई से सेवानिवृत्त अधिकारियों, पूर्व एसोसिएट्स (ई-एबीएस) और अन्य पीएसबी कर्मचारियों से अनुबंध के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
10:55 AM, 22-May-2022
Sarkari Naukri Live: कब होगी परीक्षा?
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड में इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जून महीने में होगी। हालांकि, यह अस्थायी है और इसमें परिस्थिति के अनुसार बदलाव भी किया जा सकता है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले प्रवेश पत्र को जारी कर दिया जाएगा।
10:22 AM, 22-May-2022
Govt Job 2022: आयु-सीमा और आवेदन शुल्क
आवेदन के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु-सीमा 25 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदकों को 700 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।
09:33 AM, 22-May-2022
Sarkari Naukri 2022: बंपर पदों की संख्या
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड में इस भर्ती के माध्यम से कुल 650 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
08:55 AM, 22-May-2022
Sarkari Naukri: आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव के पदों परआवेदन के लिए आखिरी तारीख नजदीक है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए 27 मई, 2022 तक का समय दिया गया है।
08:08 AM, 22-May-2022
Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: बैंक, पोस्ट ऑफिस समेत देश के विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन
Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव के पदों पर बंपर भर्तियां जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन रूप में आमंत्रित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वह अपना आवेदन इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर पूरा कर सकते हैं।