लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

Sarkari Naukri Live 2023: सेल और आईसीजी की भर्तियों के लिए आवेदन शुरू, इन राज्यों में भी मिल रहीं नौकरियां

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 07:44 PM IST
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

खास बातें

Jobs Live 2023 Sarkari Naukri Sarkari Exam Results Top Govt Jobs: आप नौकरी की तलाश में हैं तो यहां आपके लिए सुनहरा मौका है। यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। यहां CA Result से जुड़े लेटेस्ट अपडेट पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:44 PM, 03-Feb-2023

Rajasthan Assistant Teacher Recruitment

राजस्थान सरकार ने एक बार फिर शिक्षक भर्ती शुरू की है। सरकार इस बार लेवल वन और लेवल टू के तहत सहायक शिक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रही है। राजस्थान सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

06:18 PM, 03-Feb-2023

HPSC MO Recruitment Registration Last Date Extended 2023

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा चिकित्सा अधिकारी के पदों पर की जा रही भर्ती की प्रक्रिया की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2023 से जारी है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
05:54 PM, 03-Feb-2023

SBI CBO 2022 Interview Letter Released

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल आधारित अधिकारी (CBO) के पद के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर जारी किया है। परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपना इंटरव्यू कॉल लेटर एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरव्यू कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट पर 17 फरवरी, 2023 तक उपलब्ध रहेगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
05:25 PM, 03-Feb-2023

jharkhand Home Guard Recruitment 2023:

झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स, धनबाद ने होम गार्ड्स (ग्रामीण और शहरी) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। 
04:13 PM, 03-Feb-2023

Govt Jobs MPPSC SFS आवेदन जारी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य वन सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार नौ फरवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 
03:31 PM, 03-Feb-2023

Sarkari Naukri Exam MPPSC SFS 2022

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022, 21 मई, 2023 को दो पारियों में आयोजित होने वाली है। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
02:46 PM, 03-Feb-2023

Latest Government Jobs जीएसटी खुफिया महानिदेशालय की भर्ती

  •                                                  
                    
    
                                                     
                    जीएसटी खुफिया महानिदेशालय
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    पद - खुफिया अधिकारी
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    रिक्तियां- 46
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    योग्यता- निर्दिष्ट नहीं
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    समय सीमा- 10 फरवरी
01:47 PM, 03-Feb-2023

CA Foundation Result Out Check Other Govt Jobs

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा के साथ ही राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 की आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य वन सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नौ फरवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकेंगे। 
12:38 PM, 03-Feb-2023

ICAI CA Foundation Result जारी

सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने वाले फाउंडेशन कोर्स में दाखिला लेने के पात्र हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से चार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन दिसंबर 2022 परीक्षा 14 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।  सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 की परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार, तीन फरवरी को जारी किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए फाउंडेशन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर अपलोड किया गया है। 
12:07 PM, 03-Feb-2023

ICAI Exam CA Foundation Result Out अपर परीक्षा सचिव ने की अधिसूचना

इससे पहले, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के परीक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण घोषणा में बताया था कि दिसंबर 2022 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम शुक्रवार, तीन फरवरी, 2023 को घोषित किए जाएंगे। अब परिणाम जारी कर दिए गए हैं और इसे उम्मीदवार वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर देख सकते हैं।
11:49 AM, 03-Feb-2023

Govt Result ICAI CA Foundation Result चेक करने की प्रक्रिया

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    उम्मीदवार सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर जाएं।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    यहां होम पेज पर उपलब्ध आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    इसके बाद अपनी लॉग इन आईडी और पासवर्ड आदि दर्ज करें।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    अपना रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।
  6.                                                  
                    
    
                                                     
                    भविष्य की जरूरत के लिए उम्मीदवार रिजल्ट की प्रिंट आउट हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
11:43 AM, 03-Feb-2023

CA Results Out: ICAI Released CA Foundation Dec 2022 Result

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए फाउंडेशन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर अपलोड किया गया है। ICAI द्वारा CA फाउंडेशन परीक्षा 14 से 20 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा देश भर में कई स्थानों पर आयोजित की गई थी। 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें : ICAI CA Foundation Result Dec 2022 Declared  

11:41 AM, 03-Feb-2023

ICAI CA Foundation Result Out Live: सीए फाउंडेशन रिजल्ट जारी

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 रिजल्ट (CA Foundation Result Dec 2022) जारी कर दिया गया है। ICAI की नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 की परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार, तीन फरवरी को जारी किया गया। 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें : ICAI CA Foundation Result Dec 2022 Out 

11:17 AM, 03-Feb-2023

CA Foundation Result Dec 2022 सीए फाउंडेशन रिजल्ट आज

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 रिजल्ट (CA Foundation Result Dec 2022) के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।   
10:58 AM, 03-Feb-2023

Results Live ICAI CA Foundation Dec 2022 Results Today

सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 की परीक्षा का रिजल्ट थोड़ी ही देर में जारी होने वाला है। यहां इस लाइव ब्लॉग में ICAI CA Foundation Dec 2022 Results से जुड़े लेटेस्ट अपडेट पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;