06:10 PM, 30-May-2023
UKPSC Draftsman Recruitment 2023
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ड्राफ्ट्समैन के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 19 जून 2023 जारी है। भर्ती से संबंधित अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।
02:18 PM, 30-May-2023
Sarkari Jobs IDBI Recruitment 2023: आवेदन कहां करें?
इच्छुक उम्मीदवार 07 जून, 2023 तक idbibank.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य मोड में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में निम्नानुसार किया जाना है -
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार (केवल सूचना शुल्क): 200 रुपये
अन्य उम्मीदवार (आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क): 1000 रुपये
01:47 PM, 30-May-2023
Sarkari Naukri IDBI Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। केवल एक डिप्लोमा कोर्स पास करना पात्रता मानदंड को पूरा करने के रूप में नहीं माना जाएगा। विश्वविद्यालय को सरकार या सरकारी निकाय अर्थात एआईसीटीई, यूजीसी आदि द्वारा मान्यता प्राप्त या अनुमोदित होना चाहिए।
01:01 PM, 30-May-2023
Sarkari Jobs IDBI Recruitment 2023
आईडीबीआई बैंक ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार idbibank.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 1036 पदों को भरेगा। आवेदन प्रक्रिया सात जून, 2023 को समाप्त होगी।
12:25 PM, 30-May-2023
Sarkari Naukri Live 2023: उर्दू प्रमोशन काउंसिल में सीधी भर्ती
शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अधीन स्वायत्त निकाय राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती शुरू की गई है। राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद की भर्ती के तहत अनुसंधान सहायक, कनिष्ठ आशुलिपिक, निम्न श्रेणी लिपिक, सहायक शिक्षा अधिकारी और निजी सहायक आदि पदों पर रिक्तियों की भरा जाएगा।
10:48 AM, 30-May-2023
Sarkari Naukri MP HSTET Recruitment रिक्तियों का विवरण
- हिंदी : 509
- अंग्रेजी : 1763
- संस्कृत : 508
- उर्दू : 42
- गणित : 1362
- जीव विज्ञान : 755
- भौतिकी : 777
- रसायन विज्ञान : 781
- इतिहास : 304
- राजनीति विज्ञान : 284
- भूगोल : 149
- अर्थशास्त्र : 287
- समाजशास्त्र : 88
- वाणिज्य : 514
- कृषि : 569
- गृह विज्ञान : 28
10:02 AM, 30-May-2023
Sarkari Naukri Live MP HSTET Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार, अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन पंजीकरण शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये लागू होगा। इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना esb.mp.gov.in पर देख सकते हैं।
09:38 AM, 30-May-2023
Sarkari Naukri एमपी हाई स्कूल शिक्षक भर्ती
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए रिक्तियों के विवरण के तहत यह भर्ती अभियान मध्य प्रदेश के हाई स्कूलों में 8720 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
09:03 AM, 30-May-2023
GOVT Jobs एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023
एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि एक जून, 2023 है। उम्मीदवार आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं, जो 06 जून, 2023 है। एचएसटीईटी 2023 का आयोजन 02 अगस्त, 2023 को सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक किया जाना है।
08:37 AM, 30-May-2023
Sarkari Naukri Live 2023: उर्दू प्रमोशन काउंसिल में सीधी भर्ती तो PFCL प्रबंधक के पदों पर निकली भर्ती, जानें प्रक्रिया
MP HSTET Recruitment 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।