लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

Sarkari Naukri 2023 Live: विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किसकी भर्ती?

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 06:51 PM IST
Sarkari Naukri Result 2023 Live IBPS Clerk Result SAIL BECIL Recruitment Govt Jobs News in Hindi
Job Openings

खास बातें

Sarkari Result Jobs 2023 Live News in Hindi: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है।

लाइव अपडेट

06:51 PM, 01-Apr-2023

Sarkari Naukri GAIL Gas Recruitment 2023

इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार gailgas.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2023 को समाप्त होने वाली है। यह भर्ती अभियान गेल गैस इंडिया लिमिटेड में रिक्त 120 पदों को भरेगा।
06:30 PM, 01-Apr-2023

Sarkari Jobs GAIL Gas Recruitment 2023

गेल गैस (इंडिया) लिमिटेड की ओर से सीनियर एसोसिएट एवं जूनियर एसोसिएट के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। गेल गैस (इंडिया) लिमिटेड की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अब जल्द ही समाप्त होने वाली है। 
05:40 PM, 01-Apr-2023

Govt Jobs KPSC AA Recruitment 2023 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    केपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट kpsc.kar.nic.in पर जाएं।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसे पूछे गए विवरण दर्ज करें।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    अंतरिम पंजीकरण संख्या और पासवर्ड पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    पंजीकरण संख्या प्राप्त करने पर और पासवर्ड, आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लॉग इन करें।
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    व्यक्तिगत, शैक्षणिक विवरण और संपर्क विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  6.                                                  
                    
    
                                                     
                    फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और अन्य आवश्यक विवरण अपलोड करें।
  7.                                                  
                    
    
                                                     
                    आवेदन शुल्क का भुगतान करने से पहले फॉर्म में दर्ज विवरण को सत्यापित करें।
  8.                                                  
                    
    
                                                     
                    सत्यापन के बाद, केपीएससी लेखा सहायक भर्ती 2023 के लिए आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  9.                                                  
                    
    
                                                     
                    आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद केपीएससी लेखा सहायक भर्ती 2023 के लिए आपका आवेदन पत्र अतंरिम रूप से स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
04:30 PM, 01-Apr-2023

Sarkari Jobs IBPS Clerk Mains Result 2022: ऐसे करें चेक

उम्मीदवार आईबीपीएस मेन्स 2022 परिणाम की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:- 
  1. आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर लॉग ऑन करें।
  2. होम पेज पर "CRP-Clerks-Xll के लिए ऑनलाइन मुख्य परीक्षा का अपना परिणाम देखने के लिए पर क्लिक करें।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा। दोबारा उसी लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
  5. अब आपका आईबीपीएस क्लर्क 2022 मेन्स परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा।
  6. अपना परिणाम जांचें और इसे अपने डिवाइस पर सहेजें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें। 
03:42 PM, 01-Apr-2023

Sarkari Naukri Live BECIL Recruitment 2023

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर, रेडियोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 12 अप्रैल, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीईसीआईएल की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 155 रिक्तियों को भरना है।
01:57 PM, 01-Apr-2023

Sarkari Naukri Result 2023 Live IBPS Clerk Mains Result 2022

उम्मीदवार 30 अप्रैल, 2023 तक अपने आईबीपीएस क्लर्क 2022 मेन्स परिणाम की जांच कर सकेंगे। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आठ अक्तूबर, 2022 को सीआरपी-क्लर्क-बारहवीं के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की थी। भाग लेने वाले बैंकों द्वारा लिपिक संवर्ग के लिए 2023-24 के लिए राज्यवार और श्रेणीवार रिक्तियों के आधार पर अंतरिम आवंटन किया गया है।  
विज्ञापन
01:14 PM, 01-Apr-2023

Sarkari Result 2023 Live IBPS Clerk Result Out

IBPS क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2022 जारी: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2022 शनिवार, एक अप्रैल, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने आईबीपीएस क्लर्क मेन्स 2022 के परिणाम आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर देख सकते हैं।
01:12 PM, 01-Apr-2023

Sarkari Naukri कर्नाटक लोक सेवा आयोग की लेखा सहायक भर्ती

आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल, 2023 तक जारी रहेगी। कर्नाटक लोक सेवा आयोग की लेखा सहायक भर्ती 2023 के तहत कुल 242 लेखा सहायक रिक्तियों को भरने जा रहा है। 
01:09 PM, 01-Apr-2023

GOVT Jobs KPSC Recruitment 2023

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) ने आधिकारिक वेबसाइट kpsc.kar.nic.in पर KPSC लेखा सहायक भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 242 लेखा सहायक रिक्तियों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 
12:58 PM, 01-Apr-2023

Sarkari Naukri 2023 Live: विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किसकी भर्ती?

सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां निकलीं हैं।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Election

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed