05:42 PM, 05-Dec-2022
Sarkari Vacancy UKPSC Jail Warder Recruitment
आवेदन के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर पांच दिसंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
04:35 PM, 05-Dec-2022
Govt Job UKPSC Jail Warder Recruitment
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से यह भर्ती कुल जेल वार्डर के 238 पदों के लिए की जा रही है।
03:06 PM, 05-Dec-2022
UKPSC APO 2021 Main result
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) की मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम जारी कर दिया है।
02:01 PM, 05-Dec-2022
AISSEE 2023
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2023 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।
01:21 PM, 05-Dec-2022
CLAT 2023 Admit Card
क्लैट परीक्षा का प्रवेश पत्र कल यानी छह दिसंबर को जारी किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से किया जा रहा है।
12:37 PM, 05-Dec-2022
NEET SS counselling
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज से राउंड 1 काउंसलिंग के लिए नीट एसएस 2022 की च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू करेगी।
12:23 PM, 05-Dec-2022
Sarkari naukari UP NHM Recruitment 2022
यूपी एनएचएम विभाग ने 4000 पदों पर भर्ती निकाली है। नर्सिंग से ग्रेजुएशन कर चुके लोग इसमें अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड पर होगी।
11:23 AM, 05-Dec-2022
Sarkari naukari Indian Railway Jobs
पश्चिम मध्य रेलवे ने अपरेंटिस (WCR Apprentice Recruitment 2022) के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। 17 दिसंबर के पहले अप्लाई करना होगा।
10:29 AM, 05-Dec-2022
Sarkari naukari NHAI Bharti 2022
एनएचएआई ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। जिसके मुताबिक संस्थान में उप प्रबंधक सहित 29 पद पर भर्ती की जाएगी। जिनके लिए उम्मीदवार जल्द आवेदन कर लें।
08:41 AM, 05-Dec-2022
Sarkari Naukri Result Live: एनएलसी, MGAHV सहित इन विभागों में नौकरियां, वेतन भी एक लाख के पार
NLC Jobs 2022: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार संस्थान में 200 से अधिक पद पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक साइट nlcindia.in पर जाकर आवेदन करना होगा। इस अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2022 है।