04:00 PM, 29-Nov-2022
Sarkari naukari Coconut Development Board Recruitment
नारियल विकास बोर्ड ने उप निदेशक, सहायक निदेशक और अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार इन पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशन के 30 दिनों के अंदर आवेदन कर सकते हैं।
03:52 PM, 29-Nov-2022
Assam Medical College Ragging
असम में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज में पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे दो डॉक्टरों को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।
03:01 PM, 29-Nov-2022
Sarkari naukari AP Police Constable Recruitment
आंध्र प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत कुल 6100 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
11:42 AM, 29-Nov-2022
Sarkari results DU NCWEB Admissions 2022
दिल्ली विश्वविद्यालय आज यानी 29 नवंबर को गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (DU NCWEB) की पांचवी प्रवेश कट-ऑफ सूची जारी करेगा।
10:37 AM, 29-Nov-2022
Sarkari results Gate Exam 2023
गेट परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। IIT कानपुर ने GATE 2023 परीक्षा तिथियों की घोषणा अपनी वेबसाइट - gate.iitk.ac.in पर की है।
09:53 AM, 29-Nov-2022
Chief Minister Bal Gopal Yojana
राजस्थान सरकार मंगलवार 29 नवंबर सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना का शुभारंभ करेगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। इसके लिए राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण एवं मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना का शुभारम्भ किया जा रहा है।
08:51 AM, 29-Nov-2022
Sarkari naukari NHM UP Recruitment 2022
नेशनल हेल्थ मिशन ने स्टाफ नर्स, एएनएम, लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट आदि पदों पर बंपर भर्ती निकाली हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 17291 पद भरे जाएंगे।
08:28 AM, 29-Nov-2022
Sarkari Naukri Result Live: दिल्ली एम्स, NHM UP सहित कई विभागों में नौकरी का मौका, ऐसे करना होगा आवेदन
HPSC PGT Recruitment 2022: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने विज्ञापन संख्या 31/2022 और 32/2022 के तहत विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।