लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

Budget Session: 'भारत में आज निडर और देशहित को सर्वोपरि रखने वाली सरकार', पढ़ें राष्ट्रपति का पूरा अभिभाषण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 31 Jan 2023 03:24 PM IST
राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण
राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण - फोटो : संसद टीवी

खास बातें

 Budget Session of Parliament 2023 Today, Lok Sabha Rajya Sabha News Live : आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है।  राष्ट्रपति मुर्मू ने आज संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण दिया। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण के दौरान सरकार की कई उपलब्धियों की चर्चा कीं। उन्होंने केंद्र सरकार को निडर और देशहित को सर्वोपरि रखने वाली सरकार बताया। संसद से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:23 PM, 31-Jan-2023
10 फरवरी को सदन स्थगित करने का आग्रह
इस बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि आज हुई लोकसभा व्यापार सलाहकार समिति की बैठक में सभी दलों ने सरकार से सदन को 13 फरवरी के बजाय 10 फरवरी को ही स्थगित करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट की प्रस्तुति पर चर्चा 10 फरवरी तक समाप्त हो जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ने लोकसभा व्यापार सलाहकार समिति द्वारा किए गए आग्रह को सरकार को बताया है। 
 
12:14 PM, 31-Jan-2023

शांति तभी संभव है, जब आप राजनीतिक और सैन्य रूप से सक्षम होंगे

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि शांति तभी संभव है, जब आप राजनीतिक और सैन्य रूप से सक्षम होंगे, इसलिए भारत अपनी सैन्य शक्ति को भी आधुनिक करने पर जोर दे रहा है। पूरी दुनिया इस वक्त भारत की ओर उम्मीद से देख रही है। भारत का लोकतंत्र हमेशा से समृद्ध था। एक राष्ट्र के रूप में भारत की पहचान अमर थी, अमर है और आगे भी अमर रहेगी। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम मुश्किल लक्ष्य रखें और उन्हें हासिल कर के दिखाएं। जो पूरी दुनिया के देश करने की सोच रहे हैं, उसे हम भारतवासी पहले कर के दिखाएं। आइए अपने लोकतंत्र को समृद्ध करते हुए हम अपने संकल्पों पूरा करें।
12:13 PM, 31-Jan-2023

भारत ने आतंकवाद को लेकर कड़क रुख अपनाया: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अफगानिस्तान और यूक्रेन जैसे देशों में संकट में फंसे अपने नागरिकों को वापस लेकर आए हैं। भारत ने आतंकवाद को लेकर जो कड़क रुख अपनाया है, उसे भी आज दुनिया समझ रही है। इसलिए आतंक के विरोध में भारत की आवाज को हर मंच से गंभीरता से सुना जा रहा है। यूएन में भी भारत ने आतंकवाद पर अपनी भूमिका को स्पष्ट किया है। साइबर सुरक्षा की चिंताओं को भी सरकार पूरी दुनिया के सामने रख रही है।
विज्ञापन
12:12 PM, 31-Jan-2023

देश में स्टार्टअप की संख्या 90 हजार के पार हो गई

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सुगम्य योजना से भारत के दिव्यांगों को लाभ हुआ है। भारत में सरकार की योजनाओं का असर वृहद हुआ है। आज युवा इनोवेशन में ताकत दिखा रहे हैं। देश में स्टार्टअप की संख्या 90 हजार के पार हो गई है। अग्निवीर योजना से भी युवाओं को फायदा होगा। सरकार ने 2014 से 2022 तक 60 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज खोले हैं। 2014 के बाद से छात्रों के लिए ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट सीटें दोगुनी हो चुकी हैं। देश में इस दौरान पांच हजार से ज्यादा खोले गए हैं। इसी प्रकार फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर के कई रिकॉर्ड बने हैं। पीएम ग्राम सड़क योजना में नौ वर्षों में सड़कों का नेटवर्क दोगुना हो गया। देश की 99 प्रतिशत बस्तियां सड़क मार्ग से जुड़ चुकी हैं।
12:03 PM, 31-Jan-2023

बीते 8 सालों में देश में मेट्रो नेटवर्क में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बीते 8 सालों में देश में मेट्रो नेटवर्क में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है। आज 27 शहरों में ट्रेन पर काम चल रहा है। इसी प्रकार देशभर में 100 से ज्यादा नए वॉटरवे देश में ट्रासंपोर्ट सेक्टर का कायाकल्प करने में मदद करेंगे। 
12:02 PM, 31-Jan-2023

मेरी सरकार ने खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश के कोने कोने से भारत की प्रतिभाओं को निखारने और निकालने के लिए खेल इंडिया गेम्स का भी आयोजन कर रही है। हमारी सरकार दिव्यांगों को लेकर भी सक्रिय है और साइन लैंग्वेज पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन
11:59 AM, 31-Jan-2023

मेरी सरकार ग्रीन ग्रोथ पर ध्यान दे रही

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत ने उस सोच को भी बदला है जो प्रगति और प्रकृति को परस्पर विरोधी मानती थी। मेरी सरकार ग्रीन ग्रोथ पर ध्यान दे रही है और पूरे विश्व को मिशन LiFE से जोड़ने पर बल दे रही है।
11:59 AM, 31-Jan-2023

भारतीय रेलवे अपने आधुनिक अवतार में सामने आ रही 

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारतीय रेलवे अपने आधुनिक अवतार में सामने आ रही है और देश के रेलवे मैप में अनेक दुर्गम क्षेत्र भी जुड़ रहे हैं।  भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा बिजली से चलने वाला रेलवे नेटवर्क बनने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है।
 
11:56 AM, 31-Jan-2023

देश का एविएशन सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ रहा

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश का एविएशन सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।आज भारत दुनिया का तीसरा बड़ा एविएशन मार्केट बन चुका है। इसमें उड़ान योजना की भी बहुत बड़ी भूमिका है।
11:56 AM, 31-Jan-2023

 आजादी के अमृतकाल में देश पंच प्राणों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश पंच प्राणों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है। गुलामी के हर निशान, हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए भी मेरी सरकार निरंतर प्रयासरत है। जो कभी राजपथ था, वह अब कर्तव्यपथ बन चुका है।

 
11:51 AM, 31-Jan-2023

हमारी विरासत हमें जड़ों से जोड़ती है: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमारी विरासत हमें जड़ों से जोड़ती है और हमारा विकास आसमान को छूने का हौसला देता है। इसलिए मेरी सरकार ने विरासत को मजबूती देने और विकास को प्राथमिकता देने की राह चुनी है।
11:49 AM, 31-Jan-2023

मेड इन इंडिया अभियान का लाभ मिलना शुरू हो गया: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मेड इन इंडिया अभियान और आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता का लाभ देश को मिलना शुरु हो चुका है। आज भारत में मैन्युफेक्चरिंग की अपनी कैपेसिटी भी बढ़ रही है और दुनिया भर से भी मैन्युफेक्चरिंग कंपनियां भारत आ रही हैं।
11:48 AM, 31-Jan-2023

मेरी सरकार की नई पहल में हमारा रक्षा निर्यात छह गुना हो गया

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार की नई पहल के परिणामस्वरूप हमारा रक्षा निर्यात छह गुना हो गया है। मुझे गर्व है कि हमारी सेना में आज INS विक्रांत के रूप में पहला स्वदेशी एयरक्राफ़्ट कैरियर भी शामिल हुआ है।
11:45 AM, 31-Jan-2023

आज भारत अपनी पुरातन विधाओं को पूरी दुनिया में पहुंचा रहा

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आज अंडमान निकोबार में हमने सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज को सम्मान दिया था। हाल ही में मेरी सरकार ने नेताजी पर भव्य म्यूजियम का उद्घाटन भी किया है। परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान के द्वीपों का नामकरण भी किया है। आज हमारी नौसेना को भी छत्रपति शिवाजी महाराज का प्रतीक दिया गया है। अब देश में आधुनिक संसद भवन भी बन रहा है। एक तरफ हम आदि शंकराचार्य, भगवान बसवेश्वर, गुरुनानक देव जी के दिखाए रास्तों पर बढ़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ भारत टेक्नोलॉजी का हब भी बनता जा रहा है। आज भारत अपनी पुरातन विधाओं को पूरी दुनिया में पहुंचा रहा है, तो वहीं फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड बन कर दुनिया की मदद भी कर रहा है।
11:44 AM, 31-Jan-2023

सरकार ने स्थाई शांति के लिए अनेक सफल कदम उठाए: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट और हमारे सीमावर्ती क्षेत्र, विकास की एक नई गति का अनुभव कर रहे हैं। नार्थ ईस्ट और जम्मू कश्मीर में तो दुर्गम परिस्थितियों के साथ-साथ अशांति और आतंकवाद भी विकास के सामने बहुत बड़ी चुनौती थी। सरकार ने स्थाई शांति के लिए अनेक सफल कदम उठाए हैं। 


 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;