01:46 PM, 29-Jan-2022
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा कोरोना पॉजिटिव
Kalraj Mishra Corona Positive: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। राजभवन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। राजभवन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज अपना कोविड टेस्ट करवाया। कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह स्वस्थ हैं तथा उन्हें कोई लक्षण नहीं है। उन्होंने अपील की है कि उनके संपर्क में आए सभी जन अपने आप को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।
11:26 AM, 29-Jan-2022
यूपी में कोरोना से 14 लोगों की मौत, 7907 नए मामले
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,907 नए मामले सामने आए हैं और 14 लोगों की मौत हो गई है।
09:26 AM, 29-Jan-2022
बीते तीन दिनों में 2000 से अधिक मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार (29 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 871 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जो कि चिंताजनक है। इससे पहले शुक्रवार को 627 लोगों की मौत हुई थी। वहीं गुरुवार के आंकड़े के अनुसार 573 लोगों की मौत हुई थी। यानी तीन दिन के आंकड़े देखे जाएं तो 2000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

09:06 AM, 29-Jan-2022
Corona Live: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा हुए कोरोना पॉजिटिव, राजभवन ने ट्वीट कर दी जानकारी
देश में कोरोना महामारी का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को मृतकों की संख्या में भारी इजाफा ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार (29 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 35 हजार 532 (2,35,532) नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 871 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जो कि चिंताजनक है। हालांकि राहत की बात यह है कि देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 20.04 लाख सक्रिय मामले (20,04,333) बचे हैं। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या आज 3.35 लाख हो गई। रोजाना संक्रमण दर घटकर 13.39 फीसदी हो गई है।